---Advertisement---

Snake Viral Video: कुत्ते पर कुंडली मारकर बैठा था अजगर, बच्चों ने जान को जोखिम में डाल बचाने का किया प्रयास, अंत कर रहा हैरान

Snake Viral Video: सोशल मीडिया पर तीन बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ये बच्चे एक कुत्ते को अजगर सांप से बचाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 10, 2024 1:05 अपराह्न

Snake Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Snake Viral Video: कभी-कभी बच्चे ऐसा काम कर जाते हैं जिसे, करते हुए बड़ा इंसान कई बार सोचता है। एक ऐसा ही हिम्मत से भरा हुआ काम तीन बच्चों ने किया है। अब इनका वीडियो वायरल होने लगा है। इस वीडियो में बच्चे एक कुत्ते को अजगर सांप से उस वक्त बचाते हैं जब ये सांप कुत्ते को बुरी तरह से जकड़ चुका होता है। कुत्ते पर अजगर के हमले (Python Attack on Dog) का ये एक हैरतअंगेज वीडियो है। इस वीडियो को एक्स पर अपलोड किया गया है।

अजगर सांप से बच्चों ने कुत्ते को बचाया

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को NATURE IS BRUTAL एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक कुत्ते को अजगर सांप ने बुरी तरह से जकड़ा हुआ है और वहां पर तीन बच्चे मौजूद हैं। ये इस सांप पर कुछ फेंक कर मार रहे हैं ताकि, ये किसी भी तरह से इस कुत्ते को छोड़ दे। लेकिन जब सांप कुत्ते को नहीं छोड़ता है तो एक लड़का सांप के मुंह को पकड़ लेता है और कुत्ते से लिपटे इसके शरीर को हटाना शुरु कर देता। इसके बाद अन्य दो बच्चे भी उसकी मदद करते हैं। काफी मेहनत करने के बाद ये कुत्ते को इस अजगर से बचाने में कामयाब हो जाते हैं। इन तीन बच्चों ने जिस तरह से अपनी जान को जोखिम में डालकर अजगर को बचाया है वो वाकई में तारीफ करने लायक है। ये घटना कब और कहां की है। इसकी कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे बच्चों की तारीफ

इस वीडियो को 10 दिसंबर को ही एक्स पर अपलोड किया गया है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो पर 2 लाख 80 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, इन बच्चों का सम्मान करना चाहिए। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, बहादुर बच्चे। यूजर्स को बच्चों के द्वारा किया गया ये काम काफी पसंद आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026