DNP India Hindi

Barbados के बीच पर दिखा Team India का जलवा, बॉलीबॉल खेलते दिखे Virat Kohli सहित कई खिलाड़ी, देखें वीडियो

Team India

Team India

Team India: भारतीय टीम USA के न्यूयॉर्क में अपना जलवा दिखाने के बाद वेस्टइंडिज पहुँच चुकी है। ICC T20 World Cup 2024 में टीम का अगला मुकाबला 20 जून को अफगानिस्तान से बारबाडोस के केंगिस्टन ओवल में खेला जाना है। इससे पहले टीम के खिलाड़ी आज बारबाडोस के बीच पर अपना कुछ समय बिताने गए और वहाँ उन्होंने साथ मिलकर बॉलीबॉल खेला। BCCI द्वारा शेयर की गई इस वीडियो में Virat Kohli सहित कई खिलाड़ी दिख रहे हैं।

डांस करते दिखे Virat Kohli

बता दें, इस वायरल वीडियो में भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान Virat Kohli को बॉल को हाथ में लिए बीच पर डांस करते देखा जा सकता है। इस दौरान अधिकतर खिलाड़ियों ने सिर्फ हाफ पैंट पहन रखा है और खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। हालांकि शिवम दूबे और युजवेंन्द्र चहल ने टी-शर्ट में भी दिख रहे हैं। हालांकि इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा नहीं दिखे हैं, जिसके बाद लोग उनके बारे में पूछ रहे हैं।

‘कुछ भी करो, ट्रॉफी लेकर आना’: फैंस

Team India का बीच पर बॉलीबॉल खेलते वीडियो अपलोड होते हीं फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी में एक भारतीय फैन ने कहा कि कुछ भी करो, लेकिन ट्रॉफी लेकर आना। वहीं कुछ लोग रोहित शर्मा के बारे में पूछते हुए कह रहे हैं, ‘शर्मा जी का लड़का कहाँ है?’

बैक टू बैक है भारत के मैच

आपको बता दें, भारतीय टीम न्यूयॉर्क में हुए मैच को भूलते हुए नए पिच और नए माहौल में ढलने का प्रयाश कर रही है। इसके लिए ज़रुरी है कि टीम अपना मनसिक संतुलन सही रखे, क्योंकि इसके बाद भारत के बैक टू बैक तीन मैच होने हैं।

भारत का पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान से बारबाडोस में वहीं दूसरा और तीसरा मैच क्रमश: 22 जून को बांग्लादेश और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से एंटीगुआ और सेंट लुसीआ में खेला जाना है। इसके लिए भारत को पहले से तैयारी करना पड़ेगा, क्योंकि इसके लिए टीम के पास बिल्कुल भी तैयारी करने का मौका नहीं मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Exit mobile version