---Advertisement---

इस ‘न्यू ईयर’ Khesari Lal Yadav की ‘रशियन आएगी’ या Ritesh Pandey की ‘रशियन लाएंगे’ किस Bhojpuri Song पर DJ में थिरकेंगे व्यूवर्स? बजेगा किसका डंका

Khesari Lal Yadav का 'रशियन आएगी' और Ritesh Pandey की 'रशियन लाएंगे' Bhojpuri Song आते ही यूट्यूब पर छा गया है। फैंस इन दोनों ही गानों को न्यू ईयर पर बजाने के लिए तैयार हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 24, 2024 3:02 अपराह्न

Bhojpuri Song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Song: नए साल (New Year 2025) से पहले भोजपुरी के दो बड़े सितारे धमाके दार गाने लेकर आ गए हैं। ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का ‘रशियन आएगी’ भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) रिलीज कर दिया गया है। हालंकि इस गाने की सिर्फ ऑडियो आयी है। लेकिन ये यूट्यूब पर काफी तहलका मचाए हुए है। वहीं, भोजपुरी सिनेमा में बिलियनर्स के नाम से मशहूर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का भी ‘रशियन लाएंगे’ गाना रिलीज कर दिया गया है। खास बात ये है कि, ये दोनों ही गाने रिशियन पर आधारित हैं और पार्टी सॉन्ग हैं। ऐसे में दोनों सितारों के बीच काफी टक्कर देखने को मिल रही है।

Ritesh Pandey के ‘रशियन लाएँगे’ Bhojpuri Song पर कितने आए व्यूज?

रितेश पांडे के ‘रशियन लाएँगे’ (Russian Layenge ) भोजपुरी गाने को Aadishakti Films नाम के यूट्यूब चैनल पर 23 दिसंबर को अपलोड किया गया था।

Video Credit Aadishakti Films

इस गाने पर अभी तक 2 लाख 12 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं 17 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इस गाने को अरविंद अजनबी ने लिखा है। इस गाने को रितेश पांडे ने गाया है और वो एक्ट भी कर रहे हैं। गाने को पूरे नए साल की पार्टी को ध्यान रखते हुए बनाया गया है। इसका म्यूजिक और लिरिक्स काफी जबरदस्त हैं। गाना भरपूर मस्ती से भरा हुआ है। रितेश ने अपनी खूबसूरत आवाज से फैंस का दिल जीत लिया है।

Khesari Lal Yadav के ‘रशियन आयेगी’ भोजपुरी गाने को फैंस कितना कर रहे पसंद?

खेसारी लाल यादव के ‘रशियन आयेगी’ (Bhojpuri Song) गाने को GMJ – Global Music Junction – Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर 23 दिसंबर को अपलोड किया गया था।

Video Credit GMJ – Global Music Junction – Bhojpuri

इस वीडियो पर कुछ ही घंटों में 7 लाख 26 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, 75 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। 9 हजार से ज्यादा इस पर कमेंट आ चुके है। खेसारी लाल ने इस गाने को खुद ही गाया है और उनका साथ खूशबू तिवारी ने दिया है। फिलहाल अभी इस गाने की सिर्फ ऑडियो आयी है। फैंस को इसके वीडियो का इंतजार है।

खेसारी लाल यादव या रितेश पांडे जानें किसके ‘रशियन’ गाने पर आए ज्यादा व्यूज?

खेसारी लाल के ‘रशियन आएगी’ भोजपुरी गाने और रितेश पांडे के ‘रशियन लाएंगे’ दोनों ही भोजपुरी गानों के टाइटल एक जैसे हैं। लेकिन खेसारी के गाने पर कई लाख व्यूज रितेश के गाने से ज्यादा आए हैं। दोनों ही गाने काफी अच्छे हैं। ऐसे में फैंस किस गाने पर नए साल पर ज्यादा झूमते हैं। ये देखना दिलचस्प होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026