---Advertisement---

Fatty Liver को इग्नोर करने वालों, ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक, डायबिटीज और BP के लिए हो जाएं तैयार, एक्सपर्ट से जानें रिवर्स करने का अचूक तरीका

Fatty Liver बढ़ने से कई तरह की समसयाएं हो जाती हैं। इनमें सबसे कॉमन Brain Stroke, Heart Attack, Diabetes और Blood Pressure जैसी समस्याओं का पनपना है। फैटी लिवर को कम करने के तरीकों के बारे में भी एक्सपर्ट ने बताया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 22, 2025 3:33 अपराह्न

Fatty Liver
Follow Us
---Advertisement---

Fatty Liver: पूरे शरीर को चलाने वाले महत्वपूर्ण अंग में लिवर यानी की यकृत या फिर जिगर अंग को माना जाता है। अगर इस पार्ट में थोड़ी सी भी समस्या आती है तो पूरा शरीर प्रभावित होता है। इस अंग का काम खून को साफ करना है। इसके साथ ही खाने को पचाकर इससे मिलने वाली ऊर्जा को बॉडी के तमाम हिस्सों तक पहुंचाना है। इस हिस्से में सबसे सामान्य मानी जाने वाली समस्या Fatty Liver की है। यकृत में चर्बी बढ़ने के वैसे तो अनेक कारण हैं लेकिन, इसके होने से Brain Stroke, Heart Attack, Diabetes और Blood Pressure जैसी तमाम बीमारियां भविष्य में शरीर को घेर सकती हैं। इसके जानकारी खुद एक्सपर्ट ने दी है।

Fatty Liver इन बीमारियों को देता है दावत

फैटी लिवर होने से शरीर के बेहद महत्वपूर्ण अंग दिल और दिमाग पर काफी प्रभाव पड़ता है। इसकी जानकारी versatilevivesgallery नाम के हैंडल से अपलोड की वीडियो में दी गई है।

Watch Post

इसमें हेल्थ एक्सपर्ट बता रहे हैं कि, फैटी लीवर इंसुलिन को प्रभावित करता है। इससे मधुमेह यानी की Diabetes का खतरा बढ़ जाता है। कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है और ब्लड प्रेशर की समस्या को पैदा करता है। इस स्थिति में दिल के दौरे का खतरा भी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं फैटी लिवर से गुर्दे यानी की किडनी पर दबाव पड़ता है। ये रक्त कोशिकाओं को प्रभावित करते हुए Brain Stroke जैसी जानलेवा स्थिति को भी पैद कर सकता है। इसीलिए Fatty Liver की समस्या होने पर इसके प्रमुख कारण को जानने के लिए ठीक तरह से इलाज कराएं।

एक चीज से फैटी लिवर को कर सकते हैं कंट्रोल

फैटी लिवर को कम करने की जानकारी एक्सपर्ट और डॉक्टर Dr SK Sarin दे रहे हैं।

Video Credit: NDTV Sehat Vehat

डॉक्टर साहब Institute of Liver and Biliary Sciences के Director हैं। वह बता रहे हैं कि, फैटी लिवर से बचने का सबसे आसान और सही तरीका वजन कम करने का है। महिलाओं और पुरुष को पता होना चाहिए की उम्र के हिसाब के कितना वजन होना चाहिए। वहीं, ज्यादा खाने से वजन बढ़ता है और फिर इसका सीधा प्रभाव लिवर पर पड़ता है। इसलिए वजन को कंट्रोल रखें। फैटी लिवर को जल्द ठीक करने के उपाय के बारे में बताई गई इस अहम जानकारी को NDTV Sehat Vehat नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 16, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026

UP News

अप्रैल 16, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 16, 2026