---Advertisement---

Balia Viral Video: भरे समाज में किरकिरी! बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं के चढ़ते ही टूटा जयमाल स्टेज, दूल्हा-दुल्हन भी धड़ाम से गिरे

Balia Viral Video: बलिया के रामलीला मैदान में आयोजित एक रिसेप्शन कार्यक्रम के दौरान स्टेज टूट गया जिससे आयोजन की किरकिरी हो गई। स्टेज टूटने से स्थानीय बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व सांसद भरत सिंह समेत अन्य कई नेता व दूल्हा-दुल्हन धड़ाम से नीचे गिर गए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2025 1:41 अपराह्न

Balia Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Balia Viral Video: शादियों का सीजन चल रहा है। इस बीच सामाजिक लोगों पर जिम्मेदारियों का अतिरिक्त प्रभार है। इसमें सबसे प्रमुख है अपने काम के साथ अपने सगे-संबंधियों के खुशियों में शरीक होना। यूपी के बलिया में यही करने के लिए बीजेपी बलिया के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व सांसद भरत सिंह, बांसडीह विधायक केतकी सिंह और कई वरिष्ठ नेता पहुंचे थे।

शादी समारोह के दौरान जयमाल स्टेज पर जैसे ही ये सभी नेता चढ़े कि मंच गिर गया और सभी की किरकिरी हो गई। नेताओं के साथ दूल्हा-दुल्हन तक भी धड़ाम से नीचे गिर गए। देखते ही देखते बलिया से आया ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बन गया है। वायरल वीडियो की चर्चा राजनीतिक गलियारों से इतर सामान्य चौक-चौराहों पर भी हो रही है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं के चढ़ते ही टूटा जयमाल स्टेज

बिहार से सीमा साझा करने वाले बलिया जिले से आया एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बन गया है। पीयूष राय नामक एक्स हैंडल यूजर द्वारा जारी वायरल वीडियो में कुछ नेताओं को जयमाल स्टेज पर चढ़कर वर-वधू को आशीर्दाव देते देखा जा सकता है। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और सभी नेता स्टेज टूटने से धड़ाम से नीचे गिर गए।

नेताओं के साथ दूल्हा-दुल्हन भी पीछे की दिशा में गिर पड़े और सभी की किरकिरी हो गई। जब मंच टूटा तो बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व सांसद भरत सिंह, विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह और सुरजीत सिंह समेत कई नेता इसकी चपेट में आ गए। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अब ये बलिया वायरल वीडियो तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।

घटना के बाद सामने आया बीजेपी जिलाध्यक्ष का पक्ष!

स्थानीय बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने इस पूरे घटनाक्रम के बाद अपना पक्ष रखा है। बीजेपी जिलाध्यक्ष के मुताबिक बुधवार को बलिया के रामलीला मैदान में बीजेपी नेता अभिषेक सिंह इंजीनियर के भाई का रिसेप्शन था। इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए तमाम नेता पहुंचे थे।

जब संजय मिश्रा, पूर्व सांसद भरत सिंह, विधायक केतकी सिंह के प्रतिनिधि विश्राम सिंह, सुरजीत सिंह समेत अन्य कई नेता वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर चढ़े तभी संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते स्टेज टूट गया और सभी धड़ाम से नीचे गिर गए। संजय मिश्रा ने बताया है कि इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। सभी स्वस्थ्य हैं। हालांकि, फिर भी मामला हाई प्रोफाइल होने के नाते वायरल वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Muskan Sahil Case

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026