---Advertisement---

Uttarakhand Viral Video: यमुनोत्री धाम में उफान पर यमुना नदी! पानी के सैलाब से क्षतिग्रस्त हुए भवन; देखें खौफनाक वीडियो

Uttarakhand Viral Video: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण बारिश का दौर जारी है। यही वजह है कि देवभूमि के विभिन्न हिस्सों से नदियों के उफान पर होने की सूचना मिल रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 26, 2024 12:08 अपराह्न

Uttarakhand Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Uttarakhand Viral Video: उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण बारिश का दौर जारी है। यही वजह है कि देवभूमि के विभिन्न हिस्सों से नदियों के उफान पर होने की सूचना मिल रही है। देवभूमि में विभिन्न नदियों के उफान पर होने का खैफनाक मंजर भी वीडियो के माध्यम से सामने आता है जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। सोशल मीडिया पर आज फिर एक बार ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

उत्तराखंड पुलिस की ओर से जारी किए गए वीडियो (Uttarakhand Viral Video) पोस्ट के अनुसार देर रात्रि यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण यमुनोत्री धाम व जानकीचट्टी क्षेत्र में पानी का सैलाब घुस गया जिसकी वजह से कुछ भवनों के क्षतिग्रस्त होने व पार्किंग में मलबा आने की जानकारी मिली। इस पूरे प्रकरण का वीडियो इतना खौफनाक है कि इसे देखकर लोगों की रूह कांप जा रही है।

उफान पर यमुना नदी

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों को अपने शीतल जल से सिंचने वाली यमुना नदी में बीते रात अचानक जलस्तर बढ़ गया। उत्तराखंड पुलिस ने इस पूरे प्रकरण का वीडियो अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया है।

उत्तराखंड पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि देर रात्रि यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से श्री यमुनोत्री धाम व जानकीचट्टी क्षेत्र में कुछ भवनों के क्षतिग्रस्त होने व पार्किंग में मलबा आने की जानकारी मिली है। हालाकि अभी नदी का जलस्तर सामान्य है और जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

राहत-बचाव कार्य जारी

यमुनोत्री धाम जानकीचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी के उफान पर आने के कारण मचे तबाही के बाद प्रशासन लगातार सक्रिय है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बीते रात यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मची तबाही पर नियंत्रण पाने के लिए राहत-बचाव का कार्य जारी है। इसके लिए पुलिस, SDRF (State Disaster Response Force) और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026