Video:कामाख्या मंदिर में चल रहे मेले में कपल के साथ भीड़ की बेहद शर्मनाक हरकत, नीचता सोचने पर कर देगी मजबूर

Video: सोशल मीडिया पर कपल के साथ बदतमीजी करती भीड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना कामाख्या मंदिर में चल रहे अंबुबाची मेले की बताई जा रही है।

Video

Picture Credit: India Today NE X

Video: सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उन्हें भीड़ के द्वारा काफी परेशान किया जा रहा है। ये घटना कामाख्या मंदिर में चल रहे अंबुबाची मेले की बताई जा रही है। मेले में आए श्रद्धालु उन पर  पानी की बोतले फेंक रहे हैं। इसके साथ ही हुटिंग भी कर रहे हैं। इस दौरान लड़का और लड़की खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। भीड़ का बर्ताव काफी शर्मनाक है। इस घटना को देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए है कि, आखिर लोग कैसे इतना नीचे गिर सकते हैं।

Video: कामाख्या मंदिर में चल रहे अंबुबाची मेले में कपल के साथ बदतमीजी

कपल के साथ बदतमीजी करती भीड़ के वायरल वीडियो को India Today NE ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘कामाख्या मंदिर में चल रहे मेले में कपल के साथ भीड़ की बेहद शर्मनाक हरकत, नीच हरकत सोचने पर कर देगी मजबूर’कामाख्या मंदिर में चल रहे अंबुबाची मेले का एक वायरल वीडियो काफी आलोचना का विषय बन गया है।

देखें वीडियो

इसमें कथित तौर पर एक लड़की को पानी की बोतल से चोट लगती हुई दिखाई दे रही है, जब वह बहुत भीड़ वाले इलाके से निकलने की कोशिश कर रही थी। क्लिप के मुताबिक, एक युवा जोड़ा घनी भीड़ से बचने के लिए सड़क किनारे दीवार के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी वहां मौजूद लोगों ने बोतलें फेंकीं, जिनमें से एक बोतल लड़की के सिर पर लगी। इस घटना पर ऑनलाइन कड़ी प्रतिक्रियाएं आई हैं, जिसमें यूज़र्स ने भीड़ के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं और भक्ति और श्रद्धा के लिए बनी जगह पर सहानुभूति की कमी की बात कही है। कई लोगों ने इस घटना और आध्यात्मिक माहौल के बीच विरोधाभास की ओर भी इशारा किया है, और बड़े धार्मिक समारोहों के दौरान ज़्यादा ज़िम्मेदारी, सम्मान और जवाबदेही की अपील की है।’

घटना पर उठे सवाल

असम के गुवाहाटी से आया ये वीडियो काफी सोच मेंं डाल देने वाला है। कामाख्या मंदिर में चल रहे अंबुबाची मेले में कपल के साथ हुई इस बदतमीजी पर अी तक शासन और प्रशासन की तरफ से किसी भी कार्रवाही की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।लेकिन इस घटना पर सवाल उठने शुरु हो गए हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version