---Advertisement---

बड़ी खबर! भारत वापसी से लेकर बैंकों के बकाया लोन तक, Vijay Mallya ने पॉडकास्ट में खोले कई अहम राज; वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Vijay Mallya: विजय माल्या जिसे भारत सरकार ने कई सालों से भगोड़ा घोषित कर रखा है। एक बार फिर सुुर्खियों में बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 6, 2025 3:11 अपराह्न

Vijay Mallya
Follow Us
---Advertisement---

Vijay Mallya: देश के बड़े बिजनेसमैन में से एक विजय माल्या जिसे भारत सरकार ने भगोड़ा घोषित कर रखा है। एक बार फिर सुुर्खियों में बना हुआ है। उसपर आरोप है कि वह बैंकों से कई हजार करोड़ रूपये लेकर विदेश भाग गया था, हालांकि Vijay Mallya के प्रत्यारोपन को लेकर भारत सरकार लगी हुई है। वहीं पूरे 9 साल बाद उसने एक पॉडकास्ट के माध्यम से कई अहम जानकारी दी। माल्या ने राज शमानी के साथ एक पॉडकास्ट में कई अहम खुलासे किए। भारत वापसी पर भी विजय माल्या ने प्रतिक्रिया दी। चलिए आपको बताते है इस पॉडकास्ट की कुछ महत्वपूर्ण बातें।

भारत वापसी को लेकर क्या बोला Vijay Mallya?

बताते चले कि पॉडकास्ट को Raj Shamani नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस दौरान Vijay Mallya ने कई अहम खुलासे किए 4 से अधिक के बातचीत में उसने कई ऐसे खुलासे किए जिसे सुनकर लोगों को होश उड़ गए। भारत में वापसी को लेकर सवाल पूछे जाने पर विजय माल्या ने कहा कि

“अगर मुझे सही ट्रायल और एक सम्मानित जिंदगी जीने का अश्र्वासन मिलता है तो भारत आने पर गंभीरता से विचार करूंगा। हालांकि उसने यह भी कहा कि भारत में निष्पक्ष सुनवाई और सम्मानजनक जीवन की गारंटी नहीं है। इसलिए उनके लिए भारत लौटना बेहद मुश्किल है”। मालूम हो कि विजय माल्या के प्रत्यारोपन को लेकर भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

बैंकों के बकाया लोन को लेकर भी विजय माल्या ने दी अहम जानकारी

Vijay Mallya पर आरोप है कि उसने कई बैंकों से 9000 करोड़ से अधिक रूपये लेकर विदेश भाग गया है, जिसके बाद भारत सरकार ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पॉडकास्ट के दौरान माल्या ने यह दावा किया कि “बैकों ने पहले है 14000 कोरड़ रूपये वसूल लिए है, साथ ही उन्होंने कहा कि कुल वसूल की गई राशि का विवरण उपलब्ध कराएं।

मैं भी आपकी तरह हैरान हूं, क्योंकि बैंकों ने कभी मुझे कोई बयान नहीं सौंपा, जो अपने आप में बहुत अजीब है। इसके अलावा उसने यह भी कहा कि आप मुझे भगोड़ा कहना चाह रहे है तो कहिए लेकिन में भागा नहीं हूं। मैं पहले से ही तय कार्यक्रम पर आया था। हां यह सही है कि मैं लौटा नहीं लेकिन उसके मेरे अपने कारण है, जो मैं सही मानता हूं”। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल टीम, किंगफिशर कंपनी और एलयरलाइंस को लेकर भी बातें की।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026