---Advertisement---

Viral Video: मचल-मचल कर डांस कर रही लड़की को घोड़े ने घुमा कर मारी लातें, वीडियो देख बोला यूजर ‘हॉर्स का अच्छा टेस्ट है’

Viral Video: सोशल मीडिया पर घोड़े के सामने कूद-कूदकर डांस कर रही एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें घोड़ा लड़की के लात मार देता है। रील बना रही लड़की का ये हाल देख लोग हैरान हो गए हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 13, 2025 2:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लोगों में Instagram Reel बनाने का क्रेज इस कदर हावी हो चुका है कि, वो कुछ भी करने को तैयार हैं। यही वजह है कि, कुछ लोग हादसों का शिकार भी हो जाते हैं। एक बार फिर से रील के पागलपन में डूबी एक लड़की का वीडियो सामने आया है। इसमें वो घोड़ों के सामने मचल-मचल कर डांस कर रही होती है। लेकिन तभी अचानक से इस जानवर को गुस्सा आ जाता है और वो घुमा कर दो लात मार देता है। जब इस वीडियो पर लोगों की नजर पड़ती है तो वो कहने लग जाते हैं, घोड़े का टेस्ट अच्छा है उसे इस तरह के डांस मूव्स पसंद नहीं आ रहे हैं।

डांस कर रही लड़की पर घोड़े ने बरसाई लात

ये हैरान करने वाला Viral Video सोशल मीडिया पिलेटफॉर्म एक्स पर Ghar Ke Kalesh हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो के कैप्शन से पता चलता है कि, ये नेपाल के किसी गांव का वीडियो है। इस Funny Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक लड़की खुले मैदान में घोड़े के सामने डांस कर रही है। उसे जरा भी अंदाजा नहीं है कि, वो हादसे का शिकार होने वाली है। लड़की के डांस को देख घोड़ा उसके करीब आ जाता है और घुमाकर जोर से अपनी पिछली दो लातों को मार देता है। जिसके बाद लड़की बहुत ही मुश्किल से अपनी जान बचाकर वहां से भागती है।

Viral Video देख यूजर्स दे रहे फनी प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो पर जब यूजर्स की नजर पड़ी को तो मजेदार कमेंट करने लगे। एक यूजर लिखता है, ‘घोड़े का टेस्ट अच्छा उसे इस तरह के डांस मूव्स पसंद नहीं आ रहे हैं।’ दूसरा लिखता है, ‘घोड़ा एंटी रील लवर है।’ वहीं, तमाम सारे लोग लिख रहे हैं कि, ‘उसे डांस पसंद नहीं है। इस वीडियो को एक्स पर 13 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर 33 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसे देखने के बाद लोग काफी हंस रहे हैं। ये वीडियो कब और कहां का है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026