---Advertisement---

Viral Video: हार के बाद बाहर आया दिग्गज चेस चैंपियन मैग्नस कार्लसन का गुस्सा, डी गुकेश का कुछ ऐसा था रिएक्शन, देखें वीडियो

Viral Video: भारत के डी गुकेश से हारकर पूर्व वर्ल्ड चेस चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने दिखाया गुस्सा। मैग्नस कार्लसन का रिएक्शन तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। दूसरी तरफ, डी गुकेश ने अलग तरह से प्रतिक्रिया दी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 2, 2025 12:03 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आप अपने फोन पर रोजाना कई तरह की वीडियो देखते होंगे। मगर क्या आपने कभी नंबर 1 चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को गुस्सा करते हुए देखा है। अगर नहीं, तो इस खबर में देख लीजिए। दरअसल, नॉर्वे चेस टूर्नामेंट के दौरान भारत के स्टार शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने दिग्गज चेस चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया। इसके बाद जो मैग्नस कार्लसन की प्रतिक्रिया थी, वो आग की तरह इंटरनेट पर फैल गई और उनका रिएक्शन वायरल वीडियो बनकर सोशल मीडिया पर छा गया।

Viral Video में नजर आई पूर्व वर्ल्ड चैंपियन की जोरदार झल्लाहट

‘NDTV India’ के आधिकारिक एक्स यानी ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर की गई है। वीडियो में नजर आता है कि जैसे ही भारत के डी गुकेश अपनी आखिरी चाल चलते हैं, तभी मैग्नस कार्लसन गुस्से से लाल हो जाते हैं। इस दौरान मैग्नस कार्लसन बहुत तेजी से टेबल पर मुक्का मारते हैं। हालांकि, इसके बाद मैग्नस कार्लसन जीत हासिल करने वाले डी गुकेश से हाथ मिलाकर उन्हें बधाई देते हैं। इसके बाद खड़े होकर इधर-उधर घूमने लग जाते हैं। मौजूदा वक्त में नंबर 1 चेस खिलाड़ी का ऐसा रिएक्शन इंटरनेट पर तेजी से फैल गया। दूसरी ओर, भारत के डी गुकेश जीतने के बाद भी गंभीर और शांत रहते हैं।

Watch Video-

वायरल वीडियो में दिखा डी गुकेश का गंभीर और शांत अंदाज

भारत के डी गुकेश से हारने के बाद मैग्नस कार्लसन का गुस्सा सारी दुनिया ने देख लिया। वहीं, डी गुकेश ने गंभीर और शांत रहकर अपना ध्यान चेस की हर चाल पर रखा और जीत हासिल की। डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को नॉर्वे चेस टूर्नामेंट में उनके ही होम क्राउड के सामने हराया। नॉर्वे चेस टूर्नामेंट के 6वें राउंड में डी गुकेश ने काफी धैर्य दिखाया और 34 साल के नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर मैग्नस कार्लसन पर शानदार जीत दर्ज की। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने मुकाबले में काफी समय तक खुद को डी गुकेश से आगे रखा, मगर एक गलती की वजह से नंबर 1 खिलाड़ी भारत के डी गुकेश से हार गया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026