---Advertisement---

Viral Video: रेप, धमकी और धर्मांतरण! वायु सेना अधिकारी की पत्नी के साथ हुई बर्बरता का वीडियो वायरल, खुलासे से मचा हड़कंप

Viral Video: एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे कथित तौर पर एक वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने क्लासमेट पर गंभीर आरोप लगाया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 16, 2026 1:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे कथित तौर पर एक वायुसेना अधिकारी की पत्नी ने अपने क्लासमेट पर गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। वहीं अब इसे धर्मांतरण से जोड़ा जा रहा है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक उसका पुराना क्लासमेट अयाज़ ताज मदारे (26) ज़बरदस्ती उसके हाथ पकड़े हुए है और धार्मिक मंत्र पढ़ते हुए बार-बार उस पर फूंक रहा है, जबकि वह खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही है।

हालांकि यह घटना एक साल पुरानी है, लेकिन महिला ने यह घटना की खबर हाल ही में दी है, जिसके बाद पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वायु सेना अधिकारी के साथ हुई बर्बरता का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो को The Jaipur Dialogue नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। जारी वीडियो मं देखा जा सकता है कि उसका पुराना क्लासमेट अयाज़ ताज मदारे (26) ज़बरदस्ती उसके हाथ पकड़े हुए है और धार्मिक मंत्र पढ़ते हुए बार-बार उस पर फूंक रहा है, जबकि वह खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही है।

महिला का आरोप है कि इसके बाद उसे धर्म परिवर्तन करने वाला घोषित कर दिया गया और उसके साथ रेप की कोशिश की गई। यह वीडियो नागपुर में भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी की पत्नी से जुड़े मामले में सबूत का एक अहम हिस्सा बनकर सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसे नशीली दवा देकर रेप किया गया, अश्लील वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेल किया गया, लाखों रुपये ऐंठे गए और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया।

क्या है पूरा मामला?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी 2025 में, अयाज़ ने कथित तौर पर एक प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया और उसे वर्धा रोड पर एक होटल में बुलाया। उसने आरोप लगाया है कि अयाज़ ने उसे नशीला पदार्थ मिला हुआ जूस पिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया, साथ ही इस हरकत का वीडियो और फ़ोटो भी बनाए।

शिकायत के अनुसार, बाद में आरोपी ने उन अश्लील वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल किया, बार-बार उसका यौन शोषण किया और कथित तौर पर उससे 3.09 लाख रुपये ऐंठे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव डाला गया और धार्मिक रीति-रिवाजों के नाम पर उससे कई तरह की गतिविधियां करवाई गईं।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026