---Advertisement---

Viral Video: गजब! इस चालाक बहू ने बताए सास से काम निकलवाने की स्पेशल ट्रिक्स, मीठा बोलकर दिखाई चतुराई

Viral Video: इस वीडियो को देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे जहां चतुर बहू अपनी सास से काम करवाती नजर आ रही है। इसे देखने के बाद आप इस बहू के टैलेंट की तारीफ करते नहीं सकेंगे जो वाकई काफी मजेदार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 7, 2024 3:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सास और बहू की लड़ाई तो आपने खूब सुनी और देखी होगी। दोनों के रिश्ते को लेकर लोग उदाहरण देते हैं कि उनकी लड़ाई कभी भी बज सकती है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको यह बोलने से पहले संभलने की जरूरत पड़ेगी। दरअसल इसमें सास बहू से काम करवाती नहीं बल्कि बहू सास से काम करवा रही है वो भी काफी अलग अंदाज में। सास बहू के इस मजेदार वीडियो को देखने के बाद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं और इस रिश्ते को सलामी ठोक रहे हैं। निश्चित तौर पर यह वीडियो आपको गुदगुदाने के लिए काफी है। आइए देखते हैं।

सास से काम निकलवा रही बहू

जहां तक वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक चतुर बहू अपनी सास से काम निकलवाने के लिए किस तरह मीठा बोलती है। वह घर का एक-एक काम अपनी सास से करवा लेती है और इस दौरान उसकी भोली सास को इस बात की खबर भी नहीं होती है कि उसके साथ यह झोल हो रहा है। वीडियो में आप देखेंगे कि वह चतुर बहू अपनी सास के सामने मीठा बोलकर उनकी खास सेवा का ख्याल रखती है लेकिन इसी बहाने वह अपने काम भी निकलवा रही है।

भोली सास दिखीं बहू की चतुराई से बेखबर

सास को इस बात की खबर भी नहीं है कि उसकी बहू सिर्फ उससे काम निकलवा रही है उसकी तारीफ कर। वीडियो में बहू बड़ी चतुराई से अपनी सास से उसकी तारीफ कर कहती है कि आपसे बेहतर तो सब्जी कोई बना ही नहीं सकता तो आप सब्जी बना दो। यहां तक कि हर काम करवाने के बाद फिर बाद में उसे टीवी के सामने बिठाकर कहती है कि आप आराम करो लेकिन यहां भी चालाक बहू अपनी सास को एक काम पकड़ा देती है।

लोग कर रहे खूब कमेंट्स

@singh_asarpal एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उसे देख एक यूजर ने कहा हर घर की कहानी। इसके साथ ही कैप्शन में कहा गया सास से काम लेने का तरीका तो एक ने कहा कहानी सास बहू की तो दूसरे में कहा एक चतुर नार बड़ी होशियार। तो दूसरे ने कहा टोपी पहना रही है। लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं और इस वीडियो को 24000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026