Viral Video: नोएडा की लड़की ट्विशा शर्मा जो हजारों सपने लेकर जाती है और उसे लगता है कि रिटायर्ड जज और क्रिमिनल पति के साथ वह खुशी खुशी जिंदगी बिताएगी। उसकी मौत की खबर अपने हर किसी को हैरान कर दिया। वही पैरेंट्स द्वारा शादी के बाद लड़कियों पर जवाबदेही को लेकर एक बहस की शुरुआत कर दी है। जहां कहा जाता है की लड़कियां डर से ससुराल में रहती है और अपनी बात माता-पिता को नहीं कह पाती है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक लड़की अपने पैरंट्स से यह पूछती हुई नजर आती है कि क्या वह शादी के बाद घर वापस आ सकती है। इस पर पिता ने जो जवाब दिया दिया वह हर किसी का दिल जीत रहा है।
Viral Video में लड़की ने शादी टूटने का डर बताया तो जानें पैरेंट्स का जवाब
वायरल वीडियो में पैरेंट्स के साथ बैठी हुई लड़की कहती है अगर मैं शादी कर लूं तो क्या ऐसा हो सकता है कि शादी के बाद मेरी वहां नहीं निभ रही है या शादी के बाद मुझे वहां प्रॉब्लम्स आ रही है या मेरी शादी मुझे लग रहा है सही से नहीं चल पा रही क्या मैं वापस आ सकती हूं। इस पर लड़की की मां हंसते हुए जवाब देती है क्यों नहीं आ सकती हो तो वहीं पिता कहते हैं इस घर के दरवाजे तेरे लिए हमेशा हमेशा के लिए खुले हैं। आज के बाद ऐसी बात ना करना और ना ही सोचना।
माता पिता का बेटी को लेकर प्यार देख हो जाएंगे जज्बाती
वहीं लड़की की मां कहती है कि सब छोड़-छाड़ के आ जाना तो वही वायरल वीडियो में पिता कहता है मां-बाप तेरे हैं हम घर तेरा है प्रॉब्लम फेस करना जब लगे नहीं तो यह घर तेरा है। इस पर लड़की जवाब देती है कि फिर जो दुनिया वाले हैं वह कहेंगे बेटी वापस आ गई यह हो गया वह हो गया। मां जवाब देती है दुनिया से क्या लेना देना वही पिता कहता है बेटी दुनिया की है या हमारी है।
वायरल वीडियो को देख लोग हुए ज्ज्बाती
लड़की के माता-पिता यह भी कहते हैं कि चाहे लव मैरिज हो या फिर अरेंज मैरिज घर तुम्हारा है। वहीं लड़की वायरल वीडियो में पूछती है कि अगर मैं आपको वहां वापस लेने के लिए बुलाऊं तो आप आओगे। तब माता-पिता कहते हैं क्यों नहीं आएंगे हम एक आवाज से आएंगे अपने जिगर का टुकड़ा देंगे उसको कोई दिक्कत परेशानी आएगी तो हम क्या छोड़ देंगे। वहीं वायरल वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा, “काश सबके माता-पिता ऐसे होते।” एक ने कहा मौत से बढ़िया है तलाक तो एक ने कहा आंखों में आंसू आ गए। thebharatpost_ इंस्टाग्राम से शेयर किए गए इस वीडियो को 172000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
