Kanpur Video:बेटी के सीने पर चढ़कर मारता जालिम बाप कैमरे में कैद, जानें फिर क्या हुआ?

Kanpur Video: सोशल मीडिया पर एक युवती को पीटते आदमी  का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि,  मारने वाला कोई और नहीं बल्कि लड़की का पिता है।  ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर का है।  मामले पर यूपी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है।

Kanpur Video

Picture Credit: Alok Kumar /आलोक त्रिपाठी X

Kanpur Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद अफसोस के साथ गुस्सा आता है। एक ऐसी ही क्रूरता से भरा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है। इसमें एक पिता के द्वारा बेटी के सीने पर चढ़कर पीटा जा रहा है। इस दौरान वो चिल्ला भी रहा है। आस-पास कुछ लोग मौजूद हैं। वो इस घटना को होता हुआ तो देख रहे हैं, लेकिन रोकने की कोशिश कोई नहीं कर रहा है। सुनसान जगह पर पिता के द्वारा  की जा रही इस नीच हरकत ने लोगों को सोचने पर मजूबर कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कानपुर पुलिस ने तुरंत जांच के आदेश देते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का बताया जा रहा है।

बेटी को बेरहमी से पिता ने पीटा

बेटी की छाती पर चढ़कर डंडे से पिटते जालिम पिता के वायरल वीडियो को Alok Kumar /आलोक त्रिपाठी नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी कैप्शन में देते हुए लिखा है कि, ‘महिला के सीने पर बैठकर पीटने का ये नज़ारा कानपुर देहात के गजनेर का है हैरानी की बात ये है कि इस तरह का दुर्व्यवहार करने वाला कोई और नहीं महिला का पिता है… विवाद की वजह क्या रही ये जानकारी नहीं लेकिन इस तरह से पीटना भी ठीक नहीं है कानपुर देहात पुलिस को मामले में कार्यवाही करनी चाहिए, फ़िलहाल शिकायत हुई है लेकिन कार्यवाही……।’

देखें वीडियो

घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। लेकिन इस वीडियो को किसी ने छिपकर रिकॉर्ड किया है। कुछ सेकंड के इन वीडियोज में आदमी की दरिंदगी साफ देखी जा सकती है।

Kanpur Video पर कानपुर पुलिस ने लिया एक्शन

पिता के द्वारा बेटी की बेरहमी के पिटाई के इस वायरल वीडियो पर कानपुर पुलिस के द्वारा एक्शन  लिया गया है। इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में  एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा है,’उपरोक्त में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है, 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरप्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।’

देखें पोस्ट

घटना का कारण भी यूपी पुलिस के द्वारा नहीं बताया गया है। दो लोगों की गिरफ्तारी के बाद उम्मीद की जा रही है कि,  जल्द मामले की वजह सामने आएगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version