---Advertisement---

Viral Video: आनंद महिन्द्रा ने शेयर किया बाढ़ में जान बचाने वाले ड्रोन का वीडियो, देख खिल उठे लोगों के चेहरे

Viral Video: आनंद महिन्द्रा ने पानी में जान बचाने वाले ड्रोन का वीडियो शेयर अपने फैंस के साथ किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 2, 2024 4:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार महिन्द्रा के मालिक आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अकसर प्रेरणादायक वीडियो शेयर करते रहते हैं। वो लोगों की काफी मदद भी करते हैं। उनकी इसी आदत को लोग काफी पसंद करते हैं। बिजनेसमैन जैसे ही कोई वीडियो शेयर करते हैं ,वैसे ही लोगों की काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं आने लगती हैं। अपने इन फॉलोअर्स का आनंद महिन्द्रा भी काफी ध्यान रखते हैं और अकसर मजेदार जवाब देते रहते हैं। एक बार फिर से उद्योगपति की तरफ से एक बेहद खास वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो में एक ड्रोन दिखाया गया है जो कि, लोगों को पानी में डूबने में बचा रहा है।

Anand Mahindra ने पानी में जान बचाने वाले ड्रोन का वीडियो किया शेयर

इस वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर करते हुए आनंद महिन्द्रा ने लिखा कि, “हाल ही में कई युद्ध मोर्चों पर अपनी विनाशकारी भूमिका के लिए शिकारी ड्रोन चर्चा में रहे हैं। यह एक सुखद अनुस्मारक है कि ड्रोन न केवल जान लेते हैं, बल्कि उन्हें बचाना भी जानते हैं।” इस जान बचाने वाले ड्रोन की वीडियो में ये साफतौर पर देखा जा सकता है कि, किस तरह से इसका अविष्कार बाढ़ या फिर पानी में डूब रहे लोगों लिए हुआ है।

Viral Video को देख लोग हो रहे खुश

इस ड्रोन को सिर्फ एक बटन दबाकर लोकेशन पर पहुंचाया जा सकता है। ये गहरे से गहरे पानी में मदद कर सकता है। ये एक हाईब्रिड ड्रोन है। जो कि, बुरी से बुरी स्थिति में जान बचाने के लिए सक्षम है। इस नायाब वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स काफी खुश हो रहे हैं और आनंद महिन्द्रा का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इस वीडियो को आनंद महिन्द्रा की तरफ से 2 जुलाई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक 60 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026