Viral Video: गाड़ी में कैंपिंग के जुगाड़ ने जीता Anand Mahindra का दिल, वीडियो शेयर कर कहा मैं यहां रहना चाहता हूं

Viral Video: गाड़ी में कैंपिंग का एक वीडियो Anand Mahindra ने शेयर किया है। इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनी में शुमार महिन्द्रा के मालिक आनंद महिन्द्रा Anand Mahindra सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते वो अकसर वीडियो शेयर कर लोगों को प्रेरणा तो देते ही हैं, इसके साथ ही काफी लोगों की मदद भी करते हैं। एक बार फिर से आनंद महिन्द्रा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, ये वीडियो एक कैम्पेनिंग से जुड़ा हुआ है। इस वीडियो में एक लड़की अपनी पूरी कार को एक छोटे से घर में बदल देती है। इस कार में वो हर एक सुविधा है जो कि, किसी घर में होती है। इस वीडियो को देखने के बाद बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा काफी खुश हो जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा कि, ” यह कैंपिंग है??

Anand Mahindra ने कैम्पेनिंग का वीडियो किया शेयर

https://twitter.com/anandmahindra/status/1805870130330501310

आनंद महिन्द्रा ने एक्स पर लिखा, “मैं वहाँ स्थायी रूप से रहना चाहता हूँ और इस ‘अपार्टमेंट’ पर किरायेदारी का अधिकार चाहता हूँ।” इसके साथ ही आनंद महिन्द्रा ने सलाह देते हुए लिखा कि, “दूसरी ओर बिना किसी ‘डिवाइस’ के बाहर और प्रकृति के जितना संभव हो सके उतना करीब होने का सारा आनंद खो जाता है!” इस वीडियो में एक लड़की पिंक कलर के टैंट का इस्तेमाल करते हुए पूरी कार और उसके आस-पास के स्थान को सभी सुविधाओं से लैस बना देती है। इस कैंपेनिंग के वीडियो में टीवी के लेकर किचन और वॉशरुक की सभी सुविधाएं मिली हुई हैं। वीडियो काफी प्रभावित करने वाला है।

Viral Video देख यूजर्स दे रहे प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को आनंद महिन्द्रा ने अपने एक्स अकाउंट से 26 जून यानी की आज ही शेयर किया है। इस वीडियो पर अब कर 1 लाख 23 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स इस बारिश में हो रही कैपेंनिगो को देखकर काफी खुश हो रहे और कमेंट करते हुए इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version