---Advertisement---

Viral Video: अंबानी के बेटे की शादी से नाराज लड़के का फूटा गुस्सा, बोला-” रिहाना आयी तो जियो महंगा हुआ जस्टिन आया तो क्या बढ़ेगा?”

Viral Video: अनंत अंबानी की शादी से भड़के युवक ने जमकर निकाली भड़ास।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 9, 2024 6:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रिलायंस और जियो कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी भारत ही नहीं दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में गिने जाते हैं। ऐसे में उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी पिछले कुछ महीनों से लगातार ट्रेंड में बनी हुई है। अनंत अंबानी और राधिका की शादी 12 जुलाई को होगी, लेकिन शादी से पहले पिछले कई महीनों से इनके प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। इस दौरान जियो कंपनी की तरफ से जियो के रिचार्ज को महंगा कर दिया गया है। शादी के लंबे फंक्शन और जियो के बढ़े हुए दामों को लेकर लोग जमकर अंबानी फैमिली को ट्रोल करते हुए मीम्स के साथ वीडियो बना रहे हैं। ऐसे कई सारे वीडियो आपको इंटरनेट पर वायरल होते हुए दिख जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में एक युवा शादी के लंबे कार्यक्रमों का मजाक उड़ाते हुए तंज कस रहा है।

अनंत अंबानी के शादी से नाराज युवक का फूटा गुस्सा

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, ये लड़का खेत में खड़ा है और बोल रहा है कि, मौसम बदल गए चुनाव भी हो गए लेकिन अंबानी के बेटे की शादी नहीं हो पायी। इसके साथ ही वह कमेंट करते हुए बोल रहा है कि, ये शादी ना हुई UPSC का पेपर हुआ जिसके पेपर होते ही जा रहे हैं। इसके साथ ही वह जियो रिचार्ज के बढ़े हुए दामों से भी काफी दुखी है और बोल रहा है कि, रिहाना आयी तो जियो रिचार्ज महंगा हुआ अब जस्टिन बीबर आया है जानें क्या महंगा होगा?

Viral Video लोगों की आ रही प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो तो ashab_ahmad_ansari नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे दो दिन पहले ही डाला गया है।, जिस पर अब तक 9 हजार से ज्यादा व्यूज चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, “गजब भाई एक सांस मे सबकुछ बोल दिया।” इसके साथ ही एक यूजर कमेंट करते हुए बोल रहा है कि, “खुद के पैसों से शादी नहीं हो रही है जनता के पैसों से शादी हो रही है इसलिए वह पूरी साल चलेगी शादी।” इसके साथ ही कुछ लोग इसे “चंदा का धंधा” बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026