---Advertisement---

Viral Video: गर्लफ्रेंड की पोल खुलते ही पति ने पत्नी को पुलिस के सामने धोया, यूजर्स बोले- “गजब का खेला चल रहा है”

Viral Video: पति को रंगे हाथों पकड़ने के बाद पत्नी और पति के बीच जमकर हुई मारपीट।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 8, 2024 2:34 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इन दिनों एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर एक आम सी बात हो चुकी है। सोशल मीडिया पर अकसर रंगे हाथों पकड़े जाने के कई सारे आदमी और औरतों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स काफी मजे लेते हैं। एक बार फिर से उन्हें ऐसा ही वीडियो मिल गया है। जिसे देखकर वो अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। दरअसल ये वीडियो पति , पत्नी और वो का है। जिसमें पति को उसकी पत्नी रंगे हाथों पकड़ लेती है। इसके बाद पुलिस भी आ जाती है। पोल खुलने से आदमी इतनी बुरी तरह से गुस्से में आ जाता है कि, पत्नी की पुलिसवालों के सामने ही पिटाई कर देता है। इसका वीडियो फिर तेजी से वायरल होना शुरु हो जाता है।

पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा

इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि, “विवाहेत्तर संबंध कलेश (पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस की मौजूदगी में पति-पत्नी में मारपीट) हापुड़ यूपी”। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, पुलिस एक घर से महिला और पुरुष को लेकर निकल रही है। तभी अचानक से महिला पुलिस के समाने अपने पति को एक जोर का थप्पड़ मार देती है, पिटना के बाद पति गुस्से में लाल हो जाता है और वो भी पुलिस के सामने अपनी पत्नी को पीट देता है। पति और पत्नी के बीच मारपीट होती देख पुलिस बीच बचाव करने की कोशिश करती है। इस दौरान इस घटना को कोई अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लेता है। इसके बाद इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल होना शुरु हो जाता है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इसी वीडियो को देखने के बाद चीट करने वाले पति को लोग पीटने के लिए बोल रहे हैं। इसके साथ ही कुछ लोग काफी गुस्से में हैं और कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, ऐसे आदमी को तो बुरी तरह से मारना चाहिए। इस वीडियो को 7 जुलाई को एक्स से शेयर किया गया था। इस पर अब तक 5 लाख 75 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026