---Advertisement---

Viral Video: बेरहम औरत! बुजुर्ग ससुर को प्रताड़ित करते टीचर बहु का वीडियो वायरल, भड़के यूजर्स बोले- ‘ये क्या पढ़ाएगी’

Viral Video: एक महिला शिक्षिका अपने ससुर के साथ लड़ाई करती हुई नजर आ रही है और कहा जा रहा है कि वह अपने ससुर को हर दिन पीटती है। आइए देखते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 22, 2024 6:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं शिक्षक समाज और देश की उत्थान के लिए बेहद अहम भूमिका निभाते हैं और यह सच है कि शिक्षक की छत्रछाया में छात्रों को काफी कुछ सीखने का मौका मिलता है। स्कूल की क्लास में बैठकर बड़ी भाषण देने वाले ये शिक्षक असल जिंदगी में कैसे होते हैं इसकी शायद किसी को खबर नहीं होती है। यही वजह है कि जब इनका असली चेहरा सामने आता है तो लोग हैरान रह जाते है। हम यह इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें एक महिला शिक्षिका का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

Viral Video में क्रूर महिला का रौद्र रूप

इस वीडियो को शेयर करते हुए नेशनल कमीशन ऑफ मैन अफेयर्स ने पूरी जानकारी दी है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “मिलिए सरिता श्रीवास्तव से जो आर एस कॉन्वेंट सैनिक स्कूल में शिक्षिका है और वाराणसी के तकटकपुर में रहती है। अपने बुजुर्ग ससुर पर रोजाना हमला करना उनके लिए आम बात है। वह अपने छात्रों को किस तरह की शिक्षा देगी।” इस वीडियो को शेयर करते हुए मुख्य स्रोत ने यह भी बताया कि वह अपने ससुर को रोज पीटती है और उसे फंसाने की धमकी भी देती है वह यह भी कहती है कि मैं औरत हूं।

Viral Video देख भड़के लोग कर रहे ये मांग

महिला शिक्षक ससुर के साथ जो कर रही है उसे देख आप भी खौफ में आ जाएंगे कि लोग इसे देखने के बाद आग बबूला हो उठे हैं। लोगों का कहना है कि अगर निजी जिंदगी में यह शिक्षक का ऐसी है तो वह बच्चे को क्या सिखाती होगी। एक ने कहा यह क्या पढाएगी तो एक यूजर ने लिखा इसे स्कूल में बैन कर देना चाहिए। वहीं पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने लिखा DCP वरुणा जॉन इस पर संज्ञान ले। लोग यूपी पुलिस को एक्शन लेने की मांग करते नजर आए। वीडियो को देख लोग गुस्से में हैं और @NCMIndiaa एक्स चैनल से जारी वीडियो पर 290000 व्यूज मिले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026