---Advertisement---

Viral Video: ‘ड्राइवर और गाड़ी दोनों में दम है भाई,’ 90 डिग्री की सीधी पहाड़ी पर सरपट दौड़ी SUV; वीडियो देखकर आपके भी हो जाएंगे होश फाख्ता

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गाड़ी का 90 डिग्री की सीधी पहाड़ी पर चलने का वीडियो काफी तेजी से घूम रहा है। इंटरनेट पर वीडियो में दिख रही कार और उसे चलाने वाले ड्राइवर की जमकर तारीफ हो रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 18, 2026 4:29 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर गाड़ियों के स्टंट वाले कई वीडियो देखे होंगे। इनमें से कुछ वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा देते हैं और बहुत तेजी से वायरल हो जाते हैं। वहीं, कुछ वायरल वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो लोगों की धड़कन रोक देते हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो छाया हुआ है, जो हर कार लवर को हैरान परेशान कर रहा है। दरअसल, आप जानते होंगे कि कुदरत का नियम है कि ऊपर जाने वाली चीज नीचे भी आती है, इसी ही ग्रैविटी नाम दिया गया है। मगर इस वीडियो में जो कार ड्राइवर ने किया, उसके बाद सारे नियम-कायदे गलत साबित हो जाते हैं।

Viral Video ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, यूजर ने दिए ऐसे रिएक्शन्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘oc_.alpha.sp’ नाम के अकाउंट पर एक कार का स्टंट वाला वीडियो डाला गया है। इस वीडियो में एक 4×4 एसयूवी लगभग 90 डिग्री की सीधी पहाड़ी पर चढ़ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रही कौन सी कार है, इसकी कोई आधिकारिक पहचान नहीं हुई है। मगर कमेंट में कई यूजर्स इसे लैंड रोवर डिफेंडर बता रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने कहा, ‘ड्राइवर और गाड़ी दोनों में दम है भाई।’ तो दूसरे यूजर ने लिखा, ड्राइवर ही सबकुछ है, क्योंकि हुनर गाड़ी चमक में नहीं, ड्राइवर के हाथों की सफाई में होता है।’ जबकि एक यूजर ने लिखा, ‘इसे हैवी ड्राइवर कहते हैं।’

Watch Video-

वायरल वीडियो में नजर आ रही संभावित लैंड रोवर डिफेंडर की खूबियां

ऊपर वीडियो में कई यूजर्स के दावे के मुताबिक ड्राइवर लैंड रोवर डिफेंडर गाड़ी चला रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस ऑफरोड कार को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित ऑफ रोड एसयूवी में गिना जाता है। डिफेंडर में मजबूत बॉडी, बेमिसाल ऑफ-रोडिंग क्षमता और प्रीमियम फीचर्स देखने को मिलते हैं। गाड़ी में प्रीमियम केबिन स्पेस, आरामदायक सीटें और आधुनिक डिजाइन दिया गया है। साथ ही 11.4-इंच टचस्क्रीन, मैरिडियन साउंड, 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड सुरक्षा फीचर्स आते हैं।इसके इंजन विकल्पों में 2 लीटर पेट्रोल और 3 लीटर डीजल के ऑप्शन्स मिलते हैं। इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 1.4 करोड़ रुपये एक्सशोरूम है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Pune Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Delhi Viral Video

जुलाई 16, 2026

Royal Enfield Classic 350

जुलाई 16, 2026