---Advertisement---

Viral Video: हिम्मती बाप ! ससुराल के तानों और तलाक के बाद बेटी को ढोल-नगाड़ों से वापस घर लाया पिता, देखें वीडियो

Viral Video: कानपुर में एक पिता अपनी बेटी की तलाक के बाद धूमधाम से वापस लेकर आया।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 30, 2024 4:09 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादी के बाद ससुराल और मायके के बीच ना जानें कितनी लड़कियों की जिंदगी पिस कर रहा जाती है। समाज के तानों और भविष्य की चिन्ता के चलते कई लड़कियां आत्म हत्या कर लेती हैं तो कई अपनी जिंदगी रो-रोकर ससुराल में गुजार देती हैं। इनमें से ज्यादातर वो लड़कियां होती हैं। जिनके माता-पिता एक बार ससुराल वालों के हवाले करने के बाद पलटकर भी नहीं देखते हैं।

लेकिन, आज का जो Viral Video हम आपके लिए लेकर आएं हैं वो वीडियो समाज की हर बंदिश को तोड़ता और मजबूत पिता का एक जीता-जागता उदाहरण है। यूपी के कानपुर में एक पिता ससुराल के तानों और तलाक के बाद अपनी बेटी को धूम-धाम से अपने घर वापस लेकर आया।

तलाक होने पर बेटी को धूमधाम से वापस लेकर आया पिता

इसका वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी वीडियो Neeraj @wasth नाम के यूजर ने एक्स पर डाली है। जिसके कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा, “कानपुर में पिता अपनी बेटी को ढोल नगाड़े के साथ ससुराल से वापस मायके लेकर आया,दहेज और बेटी को जन्म देने के बाद तानो से त्रस्त पीड़िता ने पति से तलाक लेने के बाद ससुराल के गेट पर वो चुनरी बांध दी,जिसे शादी के बाद पहनकर वो ससुराल पहुंची थी।”

Viral Video तेजी से फैल रहा

इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स की काफी ज्यादा प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सभी लोग इस पिता को कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, पिता हो तो ऐसा। ये वीडियो समाज की कुरीतियों को मुंहतोड़ जवाब देता एक बेहतरीन वीडियो है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026