---Advertisement---

Viral Video: ‘शोर मत करो’ कहने की मिली सजा-ए-मौत! 17 साल से दिल्ली में रह रहे मणिपुरी म्यूजिशियन की निर्मम हत्या ने कंपा दिया रूह

Viral Video: कानून से बेखौफ होकर जिस तरह से आधी रात को बदमाशों ने मणिपुरी संगीतकार की हत्या की है उसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो निश्चित तौर पर रूह कंपा देने के लिए काफी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 8, 2026 1:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां 17 वर्ष से राष्ट्रीय राजधानी में रहने वाले मणिपुर के संगीतकार पर गुंडागर्दी देखी गई। अंत इतना खौफनाक होगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा। वहीं इस सबके बीच रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कथित तौर पर 7 से 8 लोगों ने चोंगथम विक्रम सिंह की इस कदर पिटाई की कि वह अपनी आखिरी सांस लेने पर मजबूर हो गए। सोशल मीडिया पर सीसीटीवी का वायरल वीडियो चर्चा में है जहां 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार संग चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या की गई है। इस अपराध ने निश्चित तौर पर कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया है।

Viral Video में देखें कैसे मणिपुरी संगीतकार के साथ बदमाशों ने किया कुकृत्य

रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि दिल्ली के किलोकरी गांव में 54 वर्षीय मणिपुरी संगीतकार लगभग 17 साल से रह रहे थे और संगीत ज्ञान दे रहे थे। उन्हें नहीं पता था कि सिर्फ कुछ लोगों को शोर ना मचाने के लिए कहना उनकी जिंदगी के लिए भारी पड़ेगा। उन्हें पीट-पीट कर मार दिया जाएगा। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से मणिपुरी संगीतकार के साथ बदमाशों ने इस कृत्य को अंजाम दिया और तीन मंजिल पर रहने वाले संगीतकार को मार दिया।

आखिर क्या हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि रात के करीब 11 बजे संगीतकार अपने घर से कूड़ा फेंकने के लिए गए। जहां बदमाशों की आवाज सुनकर उन्होंने धीरे बोलने की अपील की लेकिन बहस कुछ इस कदर बढ़ गई कि बदमाशों ने उनके घर तक उनका पीछा किया। फिर पीट-पीट कर मरने की हालत में छोड़ दिया। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब उनकी मौत हो गई।

चोंगथम विक्रम सिंह की हत्त्या पर क्या हुआ एक्शन

रिपोर्ट में अभी बताया जा रहा है कि संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह अपनी पत्नी जोशना चोंगथम और 20 वर्षीय बेटे याइफाबा चोंगथम के साथ रह रहे थे। हालांकि उनकी निर्मम हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का रोष देखा जा रहा है। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है। जहां रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Satya Niketan Collapse

सितम्बर 8, 2026

Stroke

सितम्बर 8, 2026

Rain Alert 8 September 2026

सितम्बर 7, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 7, 2026

Satya Niketan Building Collapse

सितम्बर 7, 2026

Health Tips

सितम्बर 7, 2026