---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो बनी लड़ाई का अड्डा, महिलाओं के बाद अंकलों में चले घूंसे, देखें अद्भुत वीडियो

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में अंकलों के बीच हुई लड़ाई को देख लोग लेने लगे मजे।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 26, 2024 2:12 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ महीनों से लगाकार खबरों में बनी रहती है। यहां से अकसर कुछ ना कुछ ऐसा वायरल हो जाता है। जिसे देखने के बाद लोग दिल्ली मेट्रो और दिल्ली वालों की क्लास लगाना शुरु कर देते हैं। लेकिन उसके बाद भी ये लोग नहीं मानते हैं। एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो का एक Viral Video चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में महिलाओं के बाद दो अंकलों के बीच जमकर मारपीट चल रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, मेट्रो भीड़ से भरी है तभी इन दो अंकलों में थप्पड और घूंसे चलने लगते हैं और ये वीडियो वायरल हो जाता है।

दिल्ली मेट्रो में अंकलों के बीच हुई भयंकर लड़ाई

इस नए कलेश को Ghar Ke Kalesh नाम के अंकाउंट से डाला गया है। ये वीडियो पहले जनाब खान क्राइम रिपोर्टर के अकाउंट से शेयर किया गया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, मेट्रो में दो अंकलों के बीच काफी मारपीट चल रही है। ये एक-दूसरे का मुंह नोंच रहे हैं। इसके साथ ही काफी चिल्ला भी रहे हैं। इस दौरान इन लोगों को रोकने के लिए भीड़ कोशिश कर रही है। लेकिन ये लोग बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। इस विवाद को वहां पर खड़े एक शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। मेट्रो के अंदर इन दोनों अंकलों के बीच काफी खतरनाक लड़ाई देखने को मिल रही है। जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को 25 मई को शेयर किया गया था। जिस पर 73 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बोल रहे हैं कि, दिल्ली मेट्रो कलेशों का अड्डा बन चुकी है। वहीं कुछ लोग दिल्ली वालों को ट्रोल करते हुए बोल रहे हैं कि, इनमें सहनशीलता नहीं बची है। इस तरह वो इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया देते हुए मजे ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ketan Murder Case

जुलाई 1, 2026

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026