---Advertisement---

Viral Video: खौफनाक! भारी बारिश में काल बना वाटरफॉल, अचानक बढ़े जलस्तर से सैलाब में बह गए कई पर्यटक; देखें वीडियो

Viral Video: उत्तराखंड के साथ देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों आफत की बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण ही नदी, नाला और वाटरफॉल भारी उफान पर है। ऐसे में प्रशासन के साथ समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े लोग, पर्यटकों से नदी, नालों या वाटरफॉल से दूरी बनाने की अपील कर रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 3, 2024 11:44 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तराखंड के साथ देश के विभिन्न राज्यों में इन दिनों आफत की बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण ही नदी, नाला और वाटरफॉल भारी उफान पर है। ऐसे में प्रशासन के साथ समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से जुड़े लोग, पर्यटकों से नदी, नालों या वाटरफॉल से दूरी बनाने की अपील कर रहे हैं। हालाकि फिर भी कुछ लोगों के मन में मस्ती सूझती है और वे भारी बारिश के इस मौसम में पहाड़ों में एडवेंचर का प्लान करने निकल जाते हैं, जिसके बाद खौफनाक मंजर देखने को मिल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों इसी से जुड़ा एक वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे कुछ पर्यटकों को वाटरफॉल के नीचे मस्ती करते देखा जा सकता है। हालाकि तभी वाटरफॉल में पानी का सैलाब तेजी से आता है और कई पर्यटकों को बहा ले जाता है। चमोली पुलिस के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया गया ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

सैलाब में बह गए कई पर्यटक

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे पानी का सैलाब बढ़ने से कई पर्यटकों को बहते देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उत्तराखंड के किसी हिस्से का है। चमोली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से इस वीडियो को जारी किया है और स्पष्ट किया है कि मानसून के दौरान नदी एवं नालों का जल स्तर अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में पर्यटकों व स्थानीय लोगों से अपील है कि वे इस मौसम नदी व नालों के किनारे एकत्रित ना हो और ना ही ऐसे स्थानों पर पिकनिक मनाने जाएं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पिकनिक मनाने पहुंचे कई पर्यटक अचानक बढ़ते जलस्तर की चपेट में आते हैं और देखते ही देखते कई पर्यटकों को सैलाब बहा ले जाता है।

पहाड़ों में भारी बारिश

उत्तराखंड के साथ देश के अन्य पहाड़ी राज्यों में इन दिनों भारी बारिश दर्ज की जा रही है। भारी बारिश के कारण ही नदियां उफान पर हैं और पहाड़ों से गिरने वाले वाटरफॉल का लेवल भी अचानक बढ़ गया है। उत्तराखंड के अलावा हिमाचल, केरल, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के विभिन्न हिस्सों से भी लैंडस्लाइड व बाढ़ की खबरें आ ही जा रही हैं। इसकी चपेट में आने से सैकड़ों लोगों की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में लोगों से ये खास अपील की जा रही है कि वे इन दिनों में पहाड़ों से दूर रहें जिससे कि जनहानि न हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Health Tips

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026