---Advertisement---

Viral Video: इमोशनल! शख्स ने बर्फ के बीच जाकर लगाई खुद की जान की बाजी! कुत्ते के लिए बना ‘तिनके का सहारा’

Viral Video: कुत्ते को बर्फ से बचाने के लिए एक शख्स ने बर्फ में घुसकर अपनी दरियादिली दिखाई और इस दौरान अपनी जान की भी परवाह नहीं की। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 15, 2024 3:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कुत्ते की जान बचाने के लिए एक शख्स ने दरियादिली दिखाकर कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। यहां बर्फ के बीच फंसे हुए कुत्ते को बचाने के लिए एक शख्स ने अपनी जान की परवाह नहीं की। ऐसे में कुत्ते के लिए शख्स मसीहा बन कर आया। निश्चित तौर पर बर्फ के बीच कुत्ते को तिनके का सहारा मिला और जान बच गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसे देखने के बाद निश्चित तौर पर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। आइए देखते हैं इस Viral Video को जिसमें कुत्ते की शख्स ने जान बचाई है।

Dog Viral Video में कुत्ते की स्थिति देख शख्स ने नहीं की जान की परवाह

SK Kaium Ahmmed इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 14 दिसंबर को शेयर किया गया जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, “लड़के ने कुत्ते को बर्फ से बचाया।” वीडियो में आप देखेंगे कि एक कुत्ता झाड़ियों के बीच बर्फ में फंसा हुआ है और वह थर थर कांप रहा है। वहीं इसे देखने के बाद एक शख्स ने अपनी जान की परवाह किए बिना बर्फ में कूद कर कुत्ते के पास पहुंच गया। वीडियो को देखने के बाद यह साफ है कि उस शख्स को कितनी दिक्कत हो रही थी।

Animal Viral Video में दिखा शख्स का कुत्ते के लिए बेशुमार प्यार

बावजूद इसके कुत्ते के लिए शख्स ने अपनी जान की परवाह नहीं की और अंत में वार उसे वहां से बाहर निकलने में कामयाब रहा। वीडियो में आप देखेंगे कि कुत्ते को लेकर वह शख्स बर्फ से किसी तरह बाहर निकलता है और वह अपनी दरियादिली की वजह से लोगों के बीच चर्चा में आ गया। कुत्ते की स्थिति देख कोई भी भावुक हो जाए और इस वीडियो में शख्स ने इस बात को साबित किया है कि जानवर प्यारे होते हैं। वीडियो को जिसने भी देखा वह शख्स की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इंसानियत अभी भी जिंदा है तो एक ने कहा बहादुर।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026