---Advertisement---

Viral Video: पहले खुद लड़ लें फिर चुनाव लड़ेंगे! दानिश अली की जनसभा में सपा-कांग्रेस और आप नेताओं में हुई मार-पीट, देखें वीडियो

Viral Video: दानिश अली की जनसभा में सपा-कांग्रेस और आप नेताओं के बीच काफी विवाद हुआ है। इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 24, 2024 1:55 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश में लोकसभा चुनाव शुरु हो चुके हैं। चुनावों का पहला चरण 19 अप्रैल को हुआ था। उसके बाद अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इन चुनावों की तैयारी में सभी राजनैतिक दल जुटे हुए हैं। इस बीच नेताओं के बीच काफी जुबानी जंग देखने को मिल रही है। पूरे देश में चुनाव का माहौल है। इस बीच यूपी के अमरोहा का एक Viral Video सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। इस वीडियो में इंडिया गंठबंधन के साथ जुड़े दल कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी के नेता आपस में लड़ रहे हैं।

अमरोहा से कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अली की जनसभा में जमकर हुआ हंगामा

ये वीडियो अमरोहा से कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अली की जनसभा का है। जिसमें मंच पर बैठने को लेकर इन तीनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई है। इस वीडियो में हाथापाई साफ तौर पर देखी जा सकती है। इस दौरान कुछ लोग बीच बचाव का प्रयास भी कर रहे हैं। लेकिन आपस में लड़ रहे ये नेता किसी की नहीं मान रहे हैं। बताया जा रहा है कि, ये वीडियो मंगलवार रात का है।

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1782992742022562126

Viral Video पर लोग काफी मजे ले रहे हैं।

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, “एक राजनीतिक शो के दौरान अमरोहा में कांग्रेस उम्मीदवार दानिश अली और सपा कार्यकर्ता”। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स काफी मजाक उड़ा रहे हैं और बोल रहे हैं ‘पहले खुद तो लड़ लें फिर चुनाव लड़ेंगे’। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026