---Advertisement---

Viral Video: पत्रकार के तीखे सवाल पर बिफर पड़ा पूर्व PM का ड्राइवर, महिला के मुंह पर थूका, देखें वीडियो

Viral Video: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला पत्रकार के प्रश्न पूछने पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का ड्राइवर उसके चेहरे पर थूकता नजर जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 18, 2023 3:49 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला पत्रकार के प्रश्न पूछने पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का ड्राइवर उसके चेहरे पर थूकता नजर जा रहा है। इस संबंध में पूर्व पीएम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि महिला पत्रकार ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ से कुछ तीखे प्रश्न पूछ लिए। यह सुनकर उनके ड्राइवर का गुस्सा भभक पड़ा और उसने महिला पत्रकार के मुंह पर थूक दिया।

वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Viral Video) हो गया और इस संबंध में खूब खबरें बन रही हैं। दावा किया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो लंदन का है जहां नवाज शरीफ अभी रह रहे हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पूर्व पीएम की गाड़ी की ओर बढ़ती नजर आ रही है। इसके बाद से गाड़ी के दरवाजे का कांच खुलता है और इसमें पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ नजर आते हैं। इस दौरान वो महिला पत्रकार से उसका हाल-चाल भी पूछते हैं। जिसके जवाब में वो कहती है कि मैं ठीक हूं। फिर महिला पत्रकार पूर्व पीएम से प्रश्न पूछती है कि मैंने सुना है आप पाकिस्तान के सबसे करप्ट नेता हैं। ये सुनते ही उनका ड्राइवर महिला पत्रकार के चेहरे पर थूकते हुए आगे बढ़ जाता है। इसका वीडियो डाक्टर प्रतिमा नामक एक यूजर ने अपने ‘X’ हैंडल से शेयर किया है।

https://twitter.com/p4pakipower1/status/1703092901901721836

लंदन में हैं पूर्व पीएम नवाज शरीफ

बता दें कि पूर्व पीएम नवाज शरीफ बीते कई सालों से लंदन मे हैं। दरअसल 2018 में भ्रष्टाचार के एक मामले में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ को दोषी ठहराया था। इसके बाद से नवाज को सजा के रुप में जेल हुई थी। इस सजा को करीब एक साल काटने के बाद 2019 में नवाज ने कोर्ट में अपील की थी कि उन्हें इलाज के लिए लंदन जाने दिया जाए। कोर्ट ने नवाज की इस अपील को स्वीकार्यता दे दी और इसके बाद से पूर्व पीएम लंदन चले गए थे और तब से अब तक नवाज लंदन में ही हैं। ऐसे में इस वायरल वीडियो (Viral Video) को लेकर कहा जा रहा है कि ये लंदन का हो सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026