Viral Video: धरती का भगवान! बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टर ने इस तरह डाली जान, चमत्कार देख मां का हुआ ये हाल

Viral Video: एक बच्चा जो अभी पैदा हुआ था और उसकी जिंदगी बचाने के लिए डॉक्टर ने जो किया वह देखकर आप दंग रह जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो सहारनपुर का बताया जा रहा है।

Viral Video

Photo Credit- Screen Grab From X Viral Video

Viral Video: धरती पर डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है क्योंकि मरीजों की जिंदगी उनके हाथ में होती है जिनकी जान बचाने के लिए हुए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। दिन रात डॉक्टर एक कर देते हैं ताकि वह लोगों की सेवा कर सके लेकिन इस सब के बीच एक बच्चे को बचाने के लिए जिस तरह से महिला डॉक्टर ने चमत्कार किया वह देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक बच्चा जो जिंदगी और मौत का जंग लड़ रहा था। उसकी मां की क्या हालत होगी यह सोचकर ही शायद दिल घबरा जाता है लेकिन वायरल वीडियो में किस तरह से चमत्कार हुआ आइए जानते हैं।

डॉक्टर ने वायरल वीडियो में बच्चे की जान बचाकर लौटाई जिंदगी

वायरल वीडियो सहारनपुर का बताया जा रहा है जहां कैप्शन में कहा गया, “सहारनपुर के न्नौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर रूमा ने नवजात शिशु को सीपीआर देकर बेजान से जान दे दिया। शिशु की मां ऐसे अपनी बेजान बच्चे को जिंदा देखकर खुशी के मारे रोने लगी।” वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से डॉक्टर बच्चे की जान बचाने के लिए लगातार सीपीआर दे रही है। वह एक बच्चे की जिंदगी को वापस लाने के लिए जिस तरह से मेहनत कर रही है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है।

Viral Video को लेकर क्यों इमोशनल हुए यूजर्स

वह बच्चे को सीपीआर देती है और उसे हिला-डुला कर देखती है। कहा गया कि अंत में बच्चें की जान वापस आ जाती है। @Abhimanyu1305 X पर वायरल वीडियो को 20000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं जहां डॉक्टर को लोग भगवान का दर्जा देने लगे हैं। एक ने कहा ऐसे डॉक्टर ही भगवान होते हैं तो एक ने कहा दिल से सलामी। ऐसे लोग काफी कम होते हैं। डॉक्टर की जांबाजी की सलामी देते हुए लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। निश्चित तौर पर रिएक्शन किसी भी मां के लिए किसी सपने से कम नहीं होगा। वायरल वीडियो डॉक्टर की एक अलग छवि को दिखाने के लिए काफी है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version