Viral Video: कुत्ते और इंसानों का साथ प्राचीन काल से है। जंगलों में रहना हो या फिर हाईटेक बड़ी बिल्डिंग में रहना हो ये साथ हमेशा दिखता है। लोग इस जानवर को वफादारी और समझदारी के लिए जानते और पालते हैं। ये बेजुबान ना सिर्फ घर की रखवाली करता है बल्कि मालिक पर कोई आफत आए तो उसे भी टाल देता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें घरेलू जानवर कार ठीक कर रहे मकैनिक को मौत के मुंह से बाहर खींचता है। अगर कुत्ता समय पर मालिक को ना खींचता तो वो बहुत ही दर्दनाक हादसे का शिकार हो जाता है। युवक की मौत लगभग तय ती। लेकिन कुत्ते की समझदारी ने इस मुसीबत को टाल दिया।
कुत्ते ने बचाई कार मकैनिक की जान
कार मकैनिक की जान बचाते कुत्ते के वायरल वीडियो को Vishwaranjan Choudhary {विश्वरंजन चौधरी} नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “मौत और जिंदगी के बीच बस कुछ ही सेकंड्स का फासला था, और उस फासले को इस वफादार दोस्त ने खत्म कर दिया।”
देखें वीडियो
“मौत और जिंदगी के बीच बस कुछ ही सेकंड्स का फासला था, और उस फासले को इस वफादार दोस्त ने खत्म कर दिया।” ❤️🩹 pic.twitter.com/fegsUORO8d
— Vishwaranjan Choudhary {विश्वरंजन चौधरी} (@vishwachou901) May 13, 2026
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, कार मकैनिक गाड़ी के नीचे लेटकर काम कर रहा होता है, तभी उसका पालतू कुत्ता आता है और खींचना शुरु कर देता है। पहले तो युवक नहीं उठता है। लेकिन कुत्ते के बार-बार खींचने के कारण उसे उठना पड़ता है। जैसे ही युवक कार के नीचे से निकलता है गाड़ी गिर जाती है और स्टैंड टूट जाता है। अगर अंतिम समय में कुत्ता ना आया होता है कार मकैनिक की बहुत ही दर्दनाक मौत हो सकती थी। गनीमत रही उसका पालतू आ गया और बचा लिया।
Viral Video देख लोग कर रहे तारीफ
ये दिल को छू लेने वाला वायरल वीडियो कब और कहां का है ? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 13 मई को ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 2 लाख 12 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कुत्तों को शायद पूर्वाभाष हो जाता है, इसीलिए जान बचा ली’। दूसरा लिखता है, ‘इंसान धोखा दे सकता है, कुत्ता कभी नहीं, यही फर्क है’। तीसरा लिखता है, ‘धरती पर सबसे प्यारा और अनमोल दोस्त होता है डॉगी’।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
