---Advertisement---

Viral Video: बेबस बाप! नाबालिग ईसाई बच्ची का पाकिस्तानियों ने जबरन कराया निकाह, रिहाई की भीख मांगता पिता वायरल

Viral Video: पाकिस्तान में ईसाई बच्ची का जबरन कराया गया निकाह, रहम की भीख मांगते हुए पिता वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 7, 2024 1:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पाकिस्तान दुनियाभर में अपनी नापाक हरकतों के लिए जाना जाता है। यहां पर अकसर कुछ ना कुछ ऐसा हो जाता है, जिसकी वजह से पाकिस्तान की गंदी सोच यहां के लोगों की कट्टरपंथी सामने आ जाती है। एक बार फिर से नापाक पाक बेनकाब हुआ है, इस बार इसका गंदा चेहरा एक बेबस बाप ने दिखाया है।

पाकिस्तान में ईसाई बच्ची का जबरन निकाह

दरअसल, इंटरनेट पर एक बेबस पाकिस्तानी ईसाई पिता का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो तमाम तरह के कागज दिखाते हुए बोल रहा है कि, उसकी 15 साल से कम उम्र की बच्ची को अगवा कर लिया गया है और उसकी शादी करा दी गई है। इस दौरान वह लाहौर कोर्ट से पेपर और निकाह के कागज भी दिखा रहा है।

वीडियो में वह बता रहा है कि, उसकी बच्ची साल 2009 में पैदा हुई है और वह नाबालिग है। वह अपनी बेटी को बचाने के लिए पाकिस्तान के हुक्मरानों से भी अपील कर चुका है , लेकिन उसकी कोई भी नहीं सुन रहा है। इस दर्दनाक घटना का खुलासा एक वीडियो वायरल होने के कारण हुआ है।

Viral Video में बेबस पिता ने दिखाया पाकिस्तान का गंदा चेहरा

इस वीडियो को Pakistan Untold नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए कैप्शन लिखा गया है कि, “एक गरीब, बेघर पाकिस्तानी ईसाई पिता की बात सुनिए, जो अपनी अपहृत 15 वर्षीय बेटी को इस्लामवादियों से बचाने के लिए मदद की भीख मांग रहा है, तथा इस्लामी पाकिस्तान में उसके साथ हो रहे भेदभाव के बारे में बता रहा है।”

इस वीडियो को 6 जुलाई को शेयर किया गया था। इस पर अब तक 9 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ यूजर्स की काफी गुस्से से भरी हुई प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ये लोग पाकिस्तान को शर्म करने के कमेंट कर रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026

Viral Video

अगस्त 29, 2026