---Advertisement---

Viral Video: ठेके पर ठुकाई! बियर खरीदते बेटे को देख बाप ने खोया आपा, चप्पल से की खूब ठुकाई, देख लोग ले रहे मजे

Viral Video: बेटे को बियर खरीदते हुए एक पिता ने देखा , फिर जमकर की पिटाई।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 8, 2024 2:48 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज कल के युवाओं में नशीली चीजों को लेकर काफी रुझान बढ़ रहा है। वो अकसर अपने परिजनों से बचकर शराब और सिगरेट का सेवन करते हैं। लेकिन कभी-कभी उन्हें ये लत काफी भारी पड़ जाती है । आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक पिता ने अपने बेटे को शराब की दुकान पर बियर खरीदते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद जमकर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो अब काफी तेजी से फैल रहा है। जिस पर लोग काफी मजे ले रहे हैं।

क्या हुआ जब जवान बेटे को बियर खरीदते हुए पिता ने देखा?

इस Viral Video में देखा जा सकता है कि, जवान बेटे को शराब की दुकान पर बियर खरीदते हुए देख एक पिता गुस्से में आग बबूला हो गया है। इसके बाद उसने अपने पैर से चप्पल निकाली और सरेआम जमकर पिटाई करने लगा है। वीडियो में पिता अपने बेटे पर एक के बाद एक करके कई सारी चप्पल बरसा रहा है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, बेटा बहुत ही संस्कारी तरीके से पिट रहा है और बोल रहा है कि, वो अपने लिए दारु खरीदने नहीं आया था,बल्कि उसके दोस्त ने मंगाई थी। लेकिन गुस्से में लाल पिता बेटे की काफी जबरदस्त पिटाई कर रहा है।

Viral Video को देख लोगों की आ रही मजेदार प्रतिक्रिया

इस वीडियो को peddlermedia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 7 दिन पहले शेयर किया गया था। इसके साथ ही एक कैप्शन भी लिखा, “एक हरियाणवी पिता अपने बेटे को ठेके पर बियर खरीदते हुए पकड़ लेता है और उसे चप्पल से पीटना शुरू कर देता है! सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाली यह वायरल कॉमेडी क्लिप देखें!” इस वीडियो पर अब तक कई सारे लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, लोग इस वीडियो को देखने के बाद काफी मजे ले रहे हैं और बोल रहे हैं कि, शराब खरीदते हुए पिता से सावधान। वहीं, कुछ लोग अपने साथ हुए ऐसे ही हादसों के बारे में बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026