---Advertisement---

Viral Video: गरबा में दिखा हॉलीवुड हॉरर Nun का जलवा, भूतनी डांस से मचा इंटरनेट पर हंगामा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें नवरात्रि के पंडाल में दो शख्स को नन आउटफिट में भूतिया डांस करते हुए देखा गया। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे और सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर यह है क्या। गरबा का खुमार कोने कोने में देखने को मिल रहा है और इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2023 5:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश में लोगों के सिर पर नवरात्रि और गरबा का खुमार छाया हुआ है। गरबा खेलते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं लेकिन एक वीडियो को देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल गरबा खेलने के लिए महिलाएं लहंगा चोली पहनकर सिल्वर ज्वेलरी में नजर आती है। वहीं पुरुष अक्सर धोती कुर्ता में दिखाई देते हैं लेकिन इस तक के बीच पंडाल में घुसकर दो शख्स भूतिया अवतार में कुछ इस तरह डांस करते हुए नजर आए जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। इस भूतिया डांस को देख आप भी चौंक जाएंगे। फिलहाल यह वीडियो चर्चा में है।

खास लुक को देख कांप गए लोग

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें मौजूद शख्स हॉलीवुड की भूतिया फिल्म ‘नन’ के लुक को कैरी करते हुए नजर आया है। रिपोर्ट्स की माने तो इसमें मौजूद यह भूतिया नन नहीं बल्कि कोई लड़का है जो इस आउटफिट में पंडाल में घुस आया। उन्होंने नन लुक के लिए काफी मेहनत की है और अपने चेहरे को सफेद रंग से पेंट करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने जहां चेहरे को सफेद रंग से रंगा है तो आंखों को ब्लैक कलर से रंग चुके हैं। इस लुक को देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे और उनका डांस देख शायद आप भी एक बार के लिए डर जाएंगे।

डांस से जलवा दिखाकर छाई ‘भूतनी’

वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों नन के किरदार में अपने गरबा से जलवा दिखा रहे हैं और कई लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। खास बात यह है कि नन लुक में ये दोनों अपने जबरदस्त डांस से लोगों का दिल जीतने में कामयाब हुए हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है और इस पर खूब कमेंट किए जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को इस लुक में डांस करना पसंद नहीं आ रहा है। वीडियो को रोड साइड लेंस इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है और इस पर अब तक 10 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026