---Advertisement---

Viral Video: लखनऊ में बीच रोड झगड़े में शख्स ने पिस्टल से मचाया बवाल, सरेआम दिखाई गुंडागर्दी तो मिली ये सजा

Viral Video: बीच सड़क पिस्टल निकाल कर बवाल काट रहे एक शख्स ने कर दिया कुछ ऐसा जिसका वीडियो हुआ वायरल तो मिली यह सजा। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 27, 2024 5:53 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने सरेआम दबंगई दिखाई है और कुछ ऐसा कर दिया जिसे देख आपके होश उड़ जाएंगे।सोशल मीडिया पर यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें एक पिस्टल के बट से एक शख्स पर ताबड़तोड़ वार करते हुए नजर आया। वीडियो लोगों को चौंका देने के लिए काफी है क्योंकि जिस तरह वह खुलेआम कॉलर पकड़ कर पीटते हुए नजर आ रहा है उसे देख सवाल उठना लाजमी है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी बात बात जो है चर्चा में।

बीच सड़क दिखा रहा भौकाली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पिस्टल के बट से सामने वाले शख्स को मारते हुए नजर आ रहा है और वह ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। चौकाने वाली बात यह है कि बीच सड़क हो रहे इस मारपीट को वहां मौजूद लोग सिर्फ देख रहे हैं और कोई भी कुछ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो गाड़ी में टक्कर लगने के बाद यह शख्स भड़क गया और वह सामने वाले के ऊपर पिस्टल के बूट से ताबड़तोड़ वार करने लगा।

क्या है मामला

रिपोर्ट के मुताबिक घटना लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र के पॉलीटेक्निक चौराहे की है जहां एक बिजनेसमैन के गाड़ी को एक शख्स ने टक्कर मार दी। इसके बाद बिजनेसमैन ने सड़क पर ही बवाल काट दिया और बेचारे शख्स पर ताबड़तोड़ पिस्टल के बट से वार करने लगा। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे वह अपनी जान छोड़ने की गुजारिश कर रहा है लेकिन गुस्से में वह उसकी एक न सुना।

कस्टडी में पहुंचा शख्स

वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किया गया है और इस रोड रेज को देखने के बाद लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसे सजा होनी चाहिए तो दूसरे कहा कल पुलिस स्टेशन में होगा। वहीं इस वीडियो के अपडेट में कहा गया है कि अब वह कस्टडी में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026