---Advertisement---

Viral Video: ‘और क्या चाहिए बताओ?’ सीएम योगी से मिलने पहुंचे मासूम ने मांगी चिप्स, तो ठहाकों से गूंज उठा परिसर; नजारा देख गदगद हुए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए एक वीडियो में सीएम योगी और मासूम बच्चे को बातचीत करते देखा जा सकता है। इस दौरान बच्चा सीएम योगी से चिप्स मांगता है जिसे सुनते ही परिसर में उपस्थित लोग ठहाका लगाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 15, 2026 2:50 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जनता दरबार हो या अन्य कोई कार्यक्रम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमतौर पर बच्चों के साथ देखा जाता है। सीएम योगी कभी बच्चों को चॉकलेट बांटते हैं, तो कभी उन्हें गोद में लेकर खिलाते हैं। ऐसा ही एक और वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, मकर संक्रांति पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने एक मासूम बच्चा भी गया। वो मुख्यमंत्री के समक्ष खड़ा नजर आया। इस दौरान बातचीत करते हुए सीएम योगी ने बच्चे से पूछा कि तुम्हें क्या चाहिए। इसका जवाब देते हुए बच्चे ने कहा चिप्स। मासूम बच्चे के जवाब को सुनते ही पूरा परिसर ठहाकों से गूंज उठा। इससे जुड़ा वायरल वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाया है और जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

सीएम योगी से मिलने पहुंचे मासूम ने मांगी चिप्स, तो ठहाकों से गूंज उठा परिसर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है जिसमें एक मासूम सीएम योगी से चिप्स की पैकेट मांगते नजर आ रहा है।

मनीष पांडे नामक एक्स हैंडल यूजर ने ये वायरल वीडियो पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ बच्चे से पूछते हैं कि और क्या चाहिए बताओ? इसका जवाब देते हुए मासूम बच्चा कहता है चिप्स। बच्चे का ये जवाब सुनते ही परिसर में उपस्थित लोग जोर का ठहाका लगाते हैं। सीएम योगी खुद भी हंस पड़ते हैं और बच्चे की मासूमियत पर फिदा नजर आते हैं। ये वायरल वीडियो इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक, एक्स समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सुर्खियों में है। इसे नजारे को देख लोग गदगद हो रहे हैं और खुद को प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पा रहे हैं।

पूर्वांचल में आज मकर संक्रांति पर्व की धूम

गौरतलब है कि आज पूर्वांचल में मकर संक्रांति का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है जिसे खिचड़ी भी कहते हैं। इस दौरान गोरखपुर में खास रौनक नजर आई है। खरमास माह प्रारंभ होने के साथ गोरक्षनाथ मंदिर परिसर के इर्द-गिर्द लगा मेला आज खत्म हो जाएगा। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से लोग गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ को खिंचड़ी अर्पित कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस खास मौके पर गोरखपुर पहुंचे जहां उन्होंने लोगों से मुलाकात करते हुए मासूम बच्चे से बातचीत की जिससे जुड़ा वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026