Viral Video: मासूम बच्ची के लिए काल बनी कार, मां के सामने बुरी तरह से कुचला, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

Viral VIdeo : बच्ची पर कार चढ़ने का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से फैल रहा है।

Viral video

Viral video

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रोड एक्सीडेंट का वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियों में एक मासूम बच्ची अपनी मां के साथ सड़क के किनारे खेल खेल रही थी, तभी अचानक से वहां पर एक कार आती है और इस बच्ची को बुरी तरह से रौंद देती है। ये घटना नोएडा की है। वीडियो काफी मन को विचलित कर देने वाला है। इस घटना के बाद बच्ची की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है।

मां के सामने बच्ची पर चढ़ी कार

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1806919885550686569

इस वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स यूजर से शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन लिखा है कि, “उत्तर प्रदेश : नोएडा में घर के बाहर सड़क पर मां संग बैठी मासूम बच्ची को कार ने कुचला, हालत गंभीर है।” ये घटना नोएडा के सेक्टर 63ए के बी ब्लॉक की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक मां अपने घर के सामने बच्ची के साथ खेल रही है, इस महिला को बिल्कुल भी एहसास नही है कि, चंद सेकंड में उसकी बच्ची के लिए एक कार काल बनकर आएगी। ये कार जैसे ही एंट्री लेती है बच्ची को पहले पहिए से कुचल देती है। इसके बाद गाड़ी का दूसरा पहिया भी बच्ची पर चढ़ जाता है। हादसे के बाद मां तुरंत अपनी मासूम को उठाती है। गाड़ी वाला भी अपनी गाड़ी को रोकता है और पीछे का गेट खोलता है। इस दौरान यहां पर काफी भीड़ इकठ्ठा हो जाती है।

Viral Video मन विचलित कर देगा

इस घटना का वीडियो वहां पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाता है, जो कि, अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी दुखी हुए हैं और बच्ची के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, मामूम नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती है और गंभीर है। इस घटना के वीडियो को 29 जून यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक 1 लाख 15 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version