---Advertisement---

Viral Video: अनंत अंबानी की रॉयल शादी पर जियो के ईमानदार कस्टमर की धमकी वायरल, लोग बोले-“बेरोजगारी में आटा गीला”

Viral Video: अनंत अंबनी की रॉयल शादी पर जियो के रिचार्ज रेट बढ़ने पर एक महिला ने धमकी वायरल हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 10, 2024 3:37 अपराह्न | Updated: जुलाई 11, 2024 10:34 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश ही नहीं दुनिया के मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर रिलायंस और जियो कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी छाई हुई है। हर तरफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शाही शादी के फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस रॉयल शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के बड़े सितारे शिरकत कर रहे हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी, लेकिन इनके फंक्शन पिछले कई महीनों से चल रहे हैं। इसके लिए मायानगरी पूरी तरह से सज चुकी है। इस बीच जियो का सिम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स काफी दुखी हैं, क्योंकि शादी से कुछ दिन पहले ही कंपनी ने रिचार्ज प्लान बढ़ा दिए हैं, जिसको लेकर मोबाइल यूजर्स अंबानी परिवार को ट्रोल कर रहे हैं और जियो की जगह BSNL की वापसी की बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई सारे वीडियो और मीम्स देखने को मिल रहे हैं।

अनंत अंबानी की रॉयल शादी पर जियो के ईमानदार कस्टर की धमकी वायरल

इस बीच एक और वीडियो काफी छाया हुआ है। इस वीडियो में एक लड़की अनंत अंबानी की शादी के खर्चों और जियो रिचार्ज के बढ़े दामों को लेकर फनी कमेंट कर रही है। वीडियो में वह बोल रही है कि,

“शादी के लिए 10 लाख मिलियन डॉलर जस्टिन बीबर को दिए गए… सबसे महंगा कार्ड छपाया गया.. दुल्हन महंगे कपड़े पहन रही है…. और हम जियो कस्टमर के लिए क्या किया… लॉयल जियो यूजर हर महीने रिचार्ज कराता है, लेकिन थोड़ी सी वीडियो को डाउन करने के बाद नेट खत्म हो जाता है। हम जैसे लॉयल कस्टमर के लिए अंबानी जी कुछ अपना दिल बढ़ा करो… थोड़ी सी लॉयल्टी हम पर भी दिखाओ, वरना हम जियो को छोड़कर एयरटेल या फिर वोडाफोन में चले जाएंगे.. फिर करते रहना “जिंगा लाला हू हू”।

Viral Video को देख लोग ले रहे चुटकी

इस वीडियो को mamta -mm नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 1600 लोगों ने लाइक किया है। इसके साथ ही कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने का बाद लोग बोल रहे हैं कि, बेचारे जियो वाले। इसके साथ ही कुछ लोग इसे बेरोजगारी में आटा गीला बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026