---Advertisement---

Viral Video: अद्भुत! हरिद्वार में कांवड़ियों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, पिरान कलियर दरगाह में चढ़ाया प्रसाद; देखें वीडियो

Viral Video: 22 जुलाई 2024 से ही पवित्र सावन माह की शुरुआत हो गई है। सावन माह की शुरुआत होने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से कांवड़ियों का जत्था कांवड़ यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज करा रहा है और शिवालयों में जाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व दर्शन-पूजर कर रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 27, 2024 12:43 अपराह्न | Updated: जुलाई 27, 2024 5:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: 22 जुलाई 2024 से ही पवित्र सावन माह की शुरुआत हो गई है। सावन माह की शुरुआत होने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों से कांवड़ियों का जत्था कांवड़ यात्रा में अपनी सहभागिता दर्ज करा रहा है और शिवालयों में जाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व दर्शन-पूजन कर रहा है। कांवड़ यात्रा के बीच ही यूपी व उत्तराखंड से कई तनाव भरी खबरें भी आईं जिसमें कांवड़ियों द्वारा सड़क पर स्थित दुकानों में तोड़-फोड़ और कांवड़ यात्रा खंडित होने के आरोप में मार-पीट जैसी खबरें प्रमुख थीं।

उत्तराखंड से हालाकि अब एक सुखद तस्वीर सामने आई है जहां कांवड़ियों ने भाईचारे की अद्भुत मिसाल पेश की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) की मानें तो कांवड़ियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान ही हरिद्वार के पिरान कलियर साबिर शाह पाक के दरबार में प्रसाद चढ़ाया है और सुख-समृद्धि व शांति के लिए दुआ मांगी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कांवड़ यात्रा के बीच ही उत्तराखंड के हरिद्वार से एक सुखद वीडियो क्लिप सामने आया है जिसमे कांवड़ियों द्वारा हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अद्भुत मिसाल पेश की जा रही है। ‘लूटियंस मीडिया’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किए गए वीडियो के अनुसार कांवड़ियों के एक जत्थे द्वारा हरिद्वार में स्थित पिरान कलियर साबिर शाह पाक के दरबार में प्रसाद चढ़ाया गया है।

कांवड़ियों ने इस दौरान देश में शांति-चैन की कायम रहने के लिए प्रार्थना भी की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कांवड़ियों को हाथ जोड़े दरगाह में प्रार्थना करते देखा जा सकता है।

भाईचारे की अद्भुत मिसाल

हरिद्वार में पिरान कलियर साबिर शाह पाक के दरबार में कांवड़ियों द्वारा चढ़ाए गए प्रसाद और प्रार्थना करने का वीडियो भाीचारे की एक अद्भुत मिसाल है। कांवड़ियों द्वारा किया गया ये कृत्य उन लोगों के लिए भी करारा तमाचे के समान है जो धर्म, जाति और नाम के आधिर पर समाज को अलग-अलग धाराओं में बांटने का काम करते हैं। दावा किया जा रहा है कि कांवड़ियों द्वारा पेश किए गए भाईचारे के इस पैगाम से समाज में अच्छा संदेश जाएगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026