---Advertisement---

Viral Video: बाबा केदारनाथ के दर्शन करने निकले खान साहब , रोके जाने पर कहा कुछ ऐसा सुनकर नहीं होगा यकीन

Viral Video: बाबा केदारनाथ के दर्शन करने निकले एक मुस्लिम युवक ने कुछ ऐसा कहा , जिसे सुनकर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 4, 2024 1:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इन दिनों उत्तराखंड में चारों धाम की यात्रा चल रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त जुट रहे हैं। इस बीच बाबा केदारनाथ के दर्शन करने एक मुस्लिम लड़का पहुंचा, जिसका वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। मुस्लिम लड़के से जब एक पत्रकार केदारनाथ आने पर सवाल करता है तो वह बहुत ही बेबाकी से जवाब देता है। लड़के ने हर सवाल का कुछ ऐसे जवाब दिया, जिसे सुनकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

बाबा केदारनाथ के दर्शन करने निकला मुस्लिम लड़का

इस वीडियो में पत्रकार के द्वारा पूछे जाने पर ये लड़का अपना नाम मोहम्मद यूसूफ खान बताता है। इसके बाद पत्रकार पूछता है कि,आप जहां दर्शन करने जा रहे हैं, उस पर आपको फतवा जारी हो सकता है। इस पर लड़का कहता है कि, राम और रहीम सब एक हैं। इसके साथ ही ये मुस्लिम लड़का कहता है कि, केदारनाथ में मना थोड़ी है मुस्लिम नहीं जा सकते हैं। यहां पर पत्रकार सवाल करता है कि, तुम्हारे धर्म में मना है, इस पर लड़का जवाब देते हुए बोलता है कि लेकिन मैं नहीं मानता हूं…मैं अपने दोस्तों के साथ हर जगह जाता हूं। इसके साथ ही वह बताता है कि, वह अब तक

खाटू श्याम, अयोध्या राम मंदिर ,बागेश्वर धाम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा चुका है। पत्रकार जब पूछता है कि, जाओगे कैसे आपका रजिस्ट्रेशन तो है ही नहीं पर लड़का बोलता है कि, इंशाअल्लाह जरुर जाउंगा।

Viral Video को देख लोग हुए फैन

इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ये सभी कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, हिन्दू-मुस्लिम सब एक है। इसके साथ ही कुछ लोग इसे लिबरल मुस्लिम बता रहे हैं।इस वीडियो को peddlermedia नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक दिन पहले ही अपलोड किया गया है। वीडियो को अपलोड करते हुए एक कैप्शन भी लिखा गया है, “मुस्लिम व्यक्ति के केदारनाथ दर्शन पर विवाद छिड़ गया.. धार्मिक स्वतंत्रता और एकता पर बहस को प्रज्वलित करने वाला वायरल वीडियो देखें!” इस वीडियो पर अब तक 7800 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026

Colon Cancer

जून 30, 2026