---Advertisement---

Viral Video: इंडिगो फ्लाइट में महिला के सैंडविच में जिंदा कीड़ा, वीडियो देख सोशल मीडिया पर मच गया हड़कंप

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को इंडिगो फ्लाइट में सैंडविच परोसा गया जिसमें रेंगता हुआ कीड़ा नजर आया। इसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ रहे हैं और अब एयरलाइन ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 31, 2023 3:25 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंडिगो फ्लाइट में एक महिला को सैंडविच में जिंदा कीड़ा मिला जिसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर या वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर अब एयरलाइन ने भी रिस्पांस किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि महिला वीडियो को शेयर करते हुए सवाल उठाते हुए नजर आ रही है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी शिकायत दर्ज करवाती हुई नजर आई जो अब फिलहाल खूब सुर्खियों में है।

सैंडविच में दिखा कीड़ा

वीडियो में महिला सैंडविच को दिखा रही हैं और इस पर कह रही है, “इसे देखने के बाद मैं सिर्फ आपसे दो ही सवाल करुंगी कि इसमें क्वालिटी क्या है। इंडिगो फ्लाइट कहां जा रही है। क्या खाना सर्वे कर रहे हो पहले तो इसका जवाब दीजिए और दूसरी चीज कि आपके स्टाफ को जब पता है और मैं काफी स्टार्टिंग में बैठी हूं। मैंने इन्फॉर्म कर दिया था कि इसमें वार्म है। यह हो सकता था कि उनके दिए ड्यूटी में कि वह सब को इन्फॉर्म कर दे जो सैंडविच दे रहे हैं ताकि वह सचेत हो जाए तो कौन इसकी जवाबदेही लेगा।”

एक्शन में है एयरलाइंस

इस वीडियो पर जवाब देते हुए इंडिगो ने एक स्टेटमेंट जारी किया और बताया है कि इस मामले में फिलहाल जांच जारी है। उन्होंने लिखा, “हम अपने ग्राहकों में से एक द्वारा दिल्ली से मुंबई की उड़ान संख्या 6E6107 पर उनके अनुभव के संबंध में उठाई गई चिंता से अवगत हैं। हम विमान में भोजन और तेज सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता पर जोर देना चाहते हैं। जांच के बाद हमारे चालक दल बयान में आश्वासन दिया गया है कि संबंधित विशिष्ट सैंडविच की सेवा तुरंत बंद कर दी गई है।” वहीं एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि वह इस घटना की गहन जांच कर रहे हैं और उचित सुधारात्मक उपायों को लागू करने के लिए अपने कैटरर के साथ मिलकर सहयोग कर रहे हैं। वैसे फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026