---Advertisement---

शाकाहारी रेस्तरा में चिकन खाने वाले को ISKCON भक्तों ने सिखाया सबक! KFC के बाहर ढ़ोल-मजीरे की धुन पर झूम उठे, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे एक Viral Video में दो इस्कॉन प्रेमियों को KFC के बाहर ढ़ोल-मजीरे की धुन पर धार्मिक भजन पर झूमते देखा जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 23, 2025 12:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सात समंदर पार लंदन से आया एक वायरल प्रकरण देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सुर्खियां बटोर रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहे वायरल वीडियो में इस्कॉन भक्तों को देखा जा सकता है। भगवा वस्त्र धारण कर दो इस्कॉन भक्त एक KFC रेस्तरा के बाहर ढ़ोल-मजीरे की धुन पर भजन गाते हुए झूमते नजर आ रहे हैं। दरअसल, एक युवक बीते दिनों शाकाहारी रेस्तरा गोविंदा की लंदन शाखा में घुसा वहीं चिकन खाने लगा। युवक की इस हरकत का विरोध करते हुए ISKCON भक्त केएफसी पहुंच गए और वहां सांकेतिक विरोध कर उनकी चेतना ऊपर उठाने का काम किया। लंदन से आया ये Viral Video अब सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है और लाखों की संख्या में लोग इसे देख कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

KFC के बाहर ढ़ोल-मजीरे की धुन पर झूम उठे इस्कॉन भक्त, देखें Viral Video

सेनापति भक्त के एक्स हैंडल से जारी एक वायरल वीडियो में इस्कॉन भक्तों को ढ़ोल-मजीरे की धुन और हरे राम-हरे कृष्ण की राग पर झूमते देखा जा सकता है।

Watch Video

दोनों इस्कॉन प्रेमी लंदन में स्थित KFC की एस शाखा पर पहुंचे और वहां झूमने लगे। इस दौरान रेस्तरा के अंदर खड़े कुछ लोग भी धार्मिक धुन पर झूमते नजर आए। इस्कॉन प्रेमियों ने शुद्ध शाकाहारी रेस्तरा में चिकन खाने वाले युवक को सबक सिखाते हुए नॉन वेज की दुकान के बाहर सांकेतिक प्रदर्शन किया। गुस्सा दिखाने के बजाय इस्कॉन प्रेमियों ने संगीत, प्रेम और मंत्रोच्चार की ओर रुख करते हुए युवक को सबक सिखाने का काम किया। इस प्रकरण से जुड़ा Viral Video अब तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन दिया गया है कि “वे हमें परेशान करने हमारे रेस्टोरेंट में आते हैं, और हम उनकी चेतना को जगाने आते हैं। हरे कृष्ण।” इसकी जमकर प्रशंसा हो रही है।

शाकाहारी रेस्तरा में चिकन खाने के बाद मचा था बवाल!

तात्वम एएसआई के एक्स हैंडल से जारी वायरल वीडियो में एक ब्रिटिश अफ्रीकी युवक को शाकाहारी रेस्तरा में चिकन खाते देखा जा सकता है।

युवक न सिर्फ चिकन खाता है बल्कि, इस्कॉन के गोविंदा रेस्तरा में घुसकर वहां काम कर रहे लोगों को खाने के लिए कहता है। ये जानते हुए कि इस्कॉन का गोविंदा रेस्तरा शुद्ध शाकाहारी है, युवक का ऐसा करना किसी को रास नहीं आया। Viral Video में युवक की हरकत साफ तौर पर नजर आ रही है जिसके बाद बवाल मचा था। अंतत: 20 जुलाई को ISKCON की ओर से पत्र जारी कर इस प्रकरण की भर्त्सना की गई और इस्कॉन भक्तों द्वारा युवक को सबक सिखाया गया। Viral Video में नजर आ रहा इस्कॉन प्रेमियों का ये अंदाज अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है और इसकी जमकर प्रशंसा की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 9, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026

Viral Video

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Health Tips

अक्टूबर 9, 2026