---Advertisement---

Viral Video: शख्स को बीच सड़क दोस्तों ने दिया धोखा! वीडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस ने लोगों को दी चेतावनी

Viral Video: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया ट्रैफिक नियमों का पालन करना है अनिवार्य, वीडियो है वाकई काफी मजेदार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 11, 2024 4:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली पुलिस कानून और ट्रैफिक के नियमों को लेकर खास अंदाज में हमेशा लोगों को जागरूक करती रहती है। कभी कोटेशन शेयर कर तो कभी किसी वीडियो के जरिए लोगों को चेतावनी देती है। इस बीच एक बार फिर ट्रैफिक नियमों का पालन करने को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को जागरूक करने का काम किया। यह वीडियो वाकई काफी खास है। एक बार फिर अपने अलग अंदाज से दिल्ली पुलिस चर्चा में है और वह जिस तरह जागरूकता फैला रही है वह तारीफ के काबिल है। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उनके कंटेंट हमेशा अलग होते हैं।

सड़क के नियमों को रखा ताक पर

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत होती है सड़क किनारे स्कूटी से चल रहे तीन दोस्तों से जो ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर हवा में उड़ते हुए जा रहे हैं। इस दौरान वे एक से बढ़कर एक गलतियां कर रहे हैं। जहां पहली गलती तीन लोग एक साथ सवारी कर रहे हैं तो दूसरी गलती की बात करें तो वे तीनों बिना हेलमेट के नजर आए।वहीं सड़क पर स्टंट करने को कानून में गुनाह माना जाता है और ऐसे लोगों को जुर्माना भी देना पड़ता है।

स्कूटी पर बैठकर दोस्त को दिया इस तरह धोख़ा

इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि बीच में बैठा शख्स पीछे बैठे दोस्त के पैर को उठाकर उसे नीचे गिरा देता है। आगे स्कूटी चला रहे दोस्त को कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। वह पीछे पलट कर भी नहीं देखता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कैप्शन में लिखा, “कानून तोड़ने वाले किसी मोड़ पर अपनी दोस्ती भी तोड़ सकते हैं। ट्रैफिक नियमों का पालन करें।” इस वीडियो को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन से दिल जीत लिया। वीडियो पर 9000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और लोग ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026