---Advertisement---

Viral Video: मेट्रो सीट पर पैर ऊपर करके बैठे लड़के पर फूटा शख्स का गुस्सा, देख यूजर्स बोले- ‘दिल्ली वाले पागल हो गए हैं’

Viral Video: दिल्ली मेट्रो एक बार फिर से जंग का अखाड़ा बन गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 18, 2024 2:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दिल्ली मेट्रो आए दिन खबरों में छाई रहती है। यहां पर कपल का प्यार हो या फिर सीट को लेकर लोगों की तकरार काफी वायरल होती रहती है। जिन पर लोगों की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आती हैं। दिल्ली मेट्रो के नाम से ही लोगों के दिमाग में यहां घटने वाली घटनाएं घूमने लगती हैं। आज एक फिर से दिल्ली की मेट्रो सुर्खियों में आ गई है। लेकिन खास बात ये है कि, इस बार का वीडियो थोड़ा सा अलग है। जिसे देखने के बाद आप हंस-हंसकर अपना पेट पकड़ लेंगे। क्योंकि ये Delhi Metro Viral Video ही कुछ ऐसा है।

दिल्ली मेट्रो फिर बना जंग का मैदान

इस वीडियो में दो शख्स सिर्फ इसलिए लड़ रहे हैं क्योंकि इनमें से एक व्यक्ति आलथी-पालथी मारकर मेट्रो की सीट पर बैठा है। वहीं, दूसरी तरफ बैठा शख्स इस पर एतराज जता रहा है और बोल रहा है कि, पैर नीचे करके बैठों इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिल रही है। बाद में एक पुलिस वाले की एंट्री होती है और वो इस लड़ाई को शांत करा देता है। ये वीडियो पहली नजर में देखने पर काफी फनी लग रही है। जिसे देखने के बाद शायद आपकी हंसी ना रुके। इन दोनों के बीच की तू-तू-मैं-मैं पर लोगों की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जिसमें वो बोल रहे हैं कि, “ये मेट्रो है घर नहीं”, वहीं एक यूजर कमेंट करते हुए लिख रहा है कि, “दिल्ली वाले पागल हो गए हैं।”

Viral Video को देख नहीं रुकेगी हंसी

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है।” दिल्ली मेट्रो के अंदर दो लड़के थे, एक आदमी ठीक से नहीं बैठा था और दूसरे आदमी को इससे समस्या थ।” इस वीडियो को आज ही अपलोड किया गया है। जिस पर अब तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं लोगों की तरफ से काफी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026