---Advertisement---

Viral Video: मुकेश अंबानी की पार्टी में तड़का लगाते दिखे मीका सिंह, अनसीन वीडियो शेयर कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Viral Video: एक अनसीन वीडियो शेयर करते हुए मुकेश अंबानी को मीका सिंह ने जन्मदिन की बधाई दी है और यह वीडियो फिलहाल चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 19, 2024 6:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी आज यानी 19 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में मीका सिंह का नाम भी शामिल है जो एक वीडियो शेयर करते हुए बिजनेसमैन को जन्मदिन की बधाई देते हुए नजर आए। अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने वाले मीका सिंह इस वीडियो में मुकेश अंबानी के गले मिलते हैं। अब यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए मीका सिंह ने कैप्शन में खूब प्यार लुटाया है।

कैपश्न में मीका ने कहीं ये बात

मीका सिंह अंबानी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “लिविंग लीजेंड मुकेश अंबानी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका जमीन से जुड़ा स्वभाव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। आप जो सितारे हैं उसकी तरह चमकते रहे और अपनी पार्टियों में मेरे लिए जगह बनाना ना भूले। बाकी आप विश्वास के साथ चलते रहे। नई ऊंचाइयों को जीते और बड़ी सफलता हासिल करें। ईश्वर आपको प्रचुर सुख समृद्धि और सबसे बढ़कर अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें एक और और विश्वसनीय वर्ष के लिए शुभकामनाएं।” इस वीडियो को लोग खूब प्यार कर रहे हैं और ताबड़तोड़ कमेंट भी कर रहे हैं।

मुकेश अंबानी से हर पार्टी में मीका सिंह ने मांगी जगह

गौरतलब है कि मीका सिंह कुछ समय पहले ही मुकेश अंबानी के बेटे के प्री वेडिंग फंक्शन में जबरदस्त तड़का लगाते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने खूब धमाल मचाया और उनके गाने पर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी थिरके थे। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की प्री वेडिंग में परफॉर्मेंस देने के लिए मीका सिंह ने डेढ़ करोड़ रुपए चार्ज किए थे। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी। वहीं लेटेस्ट वीडियो को शेयर कर मीका सिंह ने मुकेश अंबानी को अपनी हर पार्टी में जगह देने की बात कही है जो वाकई काफी मजेदार है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Avneet Kaur

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026