---Advertisement---

Viral Video: मोतिहारी में अपराधियों का खौफ! चंद मिनटों में दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ हुआ प्रहार; वीडियो दिल दहला देगा

Viral Video: इतिहास के पन्नों में अपना नाम काबिज कर चुका बिहार का मोतिहारी (पश्चिमी चंपारण) जिला आज इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर मोतिहारी को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 18, 2024 2:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इतिहास के पन्नों में अपना नाम काबिज कर चुका बिहार का मोतिहारी (पश्चिमी चंपारण) जिला आज इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर मोतिहारी को लेकर खूब सुर्खियां बन रही हैं। इसकी खास वजह है मोतिहारी से जुड़ा एक वीडियो का वायरल होना है जिसमें अपराधियों का बैखौफ अंदाज देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दुकान के अंदर युवक द्वारा घुस कर दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करते देखा जा सकता है। इस हमले में दुकानदार बुरी तरह से जख्मी बताए जा रहे हैं जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। वहीं चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर युवक मौके से फरार होता नजर आ रहा है। (Viral Video)

दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ‘FirstBiharJharkhand’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में एक युवक को दुकान के अंदर आते और देखते ही देखते दुकानदार पर चंद मिनटों पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करते देखा जा सकता है। युवक चाकू के प्रहार से दुकानदार को बुरी तरह से जख्मी कर मौके से फरार भी हो जाता है। वहीं घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की खबर है।

दुकानदार का आरोप

अज्ञात बदामश द्वारा चाकू के प्रहार से घायल हुए दुकानदार का कहना है कि “बदमाश लूट की नियत के साथ आए थे। उन्होंने पहले दुकान का गल्ला खोला और विरोध करने पर दूसरा बदमाश अंदर आया और देखते ही देखते चाकूओं से प्रहार कर मुझे घायल कर दिया।” पुलिस ने भी वीडियो वायरल होने के साथ इस पूरे प्रकरण का संज्ञान ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर नियम के अनुसार कार्रवाई कर एक नजीर पेश की जाएगी ताकि दोबारा ऐसा कृत्य करने से पहले अपराधी सोचने पर मजबूर हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

अगस्त 18, 2026

Liver Health

अगस्त 18, 2026

Health Tips

अगस्त 18, 2026

Viral Video

अगस्त 17, 2026

Cancer

अगस्त 17, 2026

Himanshi Khurana

अगस्त 16, 2026