---Advertisement---

Viral Video: ‘पिया मोरे’ गाने पर इस लड़की ने लचकाई कमरिया तो सनी लियोनी को भूल गए लोग, एक्सप्रेशन ऐसे कि देखते रह जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर लोग रील्स देखना काफी पसंद करते हैं और ऐसे में एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आप शायद सनी लियोन को भी भूल जाएंगे सनी के गाने 'पिया मोरे' पर यह लड़की जिस तरह अपने झन्नाटेदार ठुमके दिखा रही है उसे देख किसी का भी मदहोश होना तो लाजमी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 4, 2023 5:28 अपराह्न | Updated: सितम्बर 4, 2023 6:59 अपराह्न

girl viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया के इस युग में इंटरनेट पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं और फैंस इन्हें देखना भी खूब पसंद करते हैं। आजकल रील्स देखने का ट्रेंड तो मानो लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यही वजह है कि घर बैठे लोग हो या फिर कहीं सफर करने निकले लोग वीडियो को देखना खूब पसंद करते हैं। वे रील्स को काफी एंजॉय करते हैं। ऐसे में लड़कियों के डांस वीडियो को भी लेकर जबरदस्त क्रेज बरकरार है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें एक लड़की अपनी टोंड कमरिया से लोगों को मदहोश बना रही है।

कमर तोड़ डांस देख चौंके लोग

जहां तक वीडियो की बात करें तो इसमें लड़की ब्लैक क्रॉप ब्रा टॉप और घागरे में नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने मिनिमल लिपस्टिक और ग्लोइंग मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है। वहीं सिल्वर चोकर ज्वैलरी और इयररिंग से इस लुक को खास टच दे रही है लेकिन लोगों की निगाहें जिस चीज में खींचा हुआ है उनकी कमर तोड़ डांस। इस वीडियो में वह मीका सिंह और नीति मोहन की आवाज में बादशाहों फिल्म से ‘पिया मोरे’ गाने पर डांस कर रही है और उनकी लचकती कमरिया पर लोगों की निगाहें थम गई।

सनी लियोन के गाने पर लड़की ने मचाई धूम

इस गाने में वैसे तो इमरान हाशमी के साथ सनी लियोन नजर आई थी लेकिन कहने में दो राय नहीं है कि अपने डांस से यह लड़की सनी लियोन को भी टक्कर दे रही हैं। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और न सिर्फ डांस बल्कि लड़की की अदाएं और एक्सप्रेशन देखकर भी लोग दिल थाम कर इसे पूरा देखने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वह जिस तरह कैमरे पर अपनी हरकतें दिखा रही है वह वाकई काबिले तारीफ है। लोग कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक कई प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है और लोग इसे ताबड़तोड़ पसंद कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026