---Advertisement---

Viral Video: हॉस्पिटल में Jawan के इस गाने पर थिरकती नजर आई मरीज लड़की, देख शाहरुख खान ने कर दी ये खास डिमांड

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की किंग खान की फिल्म 'जवान' के गाने चलेया पर थिरकती हुई नजर आ रही है। अस्पताल की ड्रेस में लड़की का इस तरह डांस करना शाहरुख खान को भी दीवाना बन गया और वह कमेंट किए बिना नहीं रह सके। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह वीडियो चर्चा में है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 15, 2023 3:23 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: फिलहाल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ का बोलबाला है। यह फिल्म 700 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है और आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शाहरुख खान के फैंस के बीच फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक का खुमार किस कदर है इसे किसी सबूत की जरूरत नहीं है। जहां फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है तो गाने पर डांस करते हुए कई रील्स वायरल हो रहे हैं। वहीं सलमान खान की फिल्म का रोमांटिक गाना ‘चलेया’ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में है। रिलीज के बाद से ही फैंस से इसे खूब प्यार मिल रहा है। ऐसे में एक लड़की अस्पताल में ‘चलेया’ गाने पर डांस करती हुई नजर आई और ऐसे में यह वीडियो वायरल हो रहा है।

अस्पताल में लड़की पर चढ़ा जवान का खुमार

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं ‘चलेया’ गाने पर एक लड़की थिरकती हुई नजर आ रही है। हॉस्पिटल की ड्रेस में लड़की इस गाउन में ‘चलेया’ गाने पर धमाल मचा रही है। हाथ में ड्रिप लगे इस लड़की को देख फैंस भी हैरान रह गए हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है जिसमें लड़की अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही है। वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और लड़की पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में शाहरुख खान भी इस पर रिएक्ट करने में पीछे नहीं रहे हैं।

शाहरुख ने कहीं ये बात

इस वीडियो को देखने के बाद शाहरुख खान ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा, “यह बहुत अच्छा है धन्यवाद। जल्दी ठीक हो जाओ और फिल्म देखो। एक और डांस वीडियो का इंतजार है लेकिन एक बार जब आप अस्पताल से बाहर आ जाएंगी। तुम्हें प्यार करता हूं।” निश्चित तौर पर फैंस की इस क्रेजीनेस को देख किंग खान भी खुद को जवाब देने से रोक नहीं सके और पोस्ट पर रिएक्ट कर गए। वहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी शेयर किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026