---Advertisement---

Viral Video: जवान के गाने ‘चलेया’ पर पुलिस वाले के ठुमके देख SRK को भूले लोग, एनर्जेटिक मूव्स से मचा दी खलबली

Viral Video: सोशल मीडिया पर अमोल कांबले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह 'चलेया' गाने पर सिगनेचर स्टेप कर शाहरुख खान को टक्कर देते हुए नजर आए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी इस पुलिस मैन की तारीफ करते हुए नहीं थक सकेंगे। एनर्जी से लेकर अंदाज तक वाकई दिलकश है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 7, 2023 3:29 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 11:04 पूर्वाह्न

VIRAL VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान‘ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है और किंग खान इस फिल्म के जरिए छाए हुए हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही गाने से लेकर ट्रेलर तक का खुमार लोगों के सिर पर खूब देखने को मिला था और ऐसे में फिल्म का गाना ‘चलेया’ काफी सुर्खियों में रहा है। इस गाने पर आपको कई मजेदार रील्स मिल जाएंगे हालांकि अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें डांसिंग कॉप अपना जादू दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वह जिस तरह अपने डांस मुंह से लोगों को हैरान करते हुए नजर आए वह वाकई काबिले तारीफ है। आइए देखते हैं यह वीडियो

सिगनेचर स्टेप करते नजर आए अमोल

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें एक पुलिस मैन ‘चलेया’ गाने पर सिगनेचर स्टेप करते हुए नजर आ रहा है।वीडियो में वह ऑरेंज टी-शर्ट और ब्लैक जोगर्स में डांस के मामले में किंग खान को टक्कर देते हुए नजर आ रहा है। जहां तक उनके लुक की बात करें तो उन्होंने गॉगल्स से शाहरुख खान के अंदाज को कॉपी करने की कोशिश की है। वहीं स्टेप्स के मामले में वह किंग खान को कॉपी कर रहा है। अंत में वह शाहरुख खान का सिगनेचर स्टेप मार कर टशन दिखा रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए पुलिसमैन ने लिखा, “कुछ ट्रेंड सेटिंग कदमों के साथ सुर्खियों में आना।”

ट्रेंडिंग वीडियो पर अमोल दिखाते हैं जलवा

जहां तक इस पुलिसमैन की बात करें तो इसका नाम अमोल कांबले है और यह डांसिंग कॉप के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर है। अमोल आए दिन ट्रेडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को एंटरटेन करते हुए नजर आते हैं और हर बार कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसके बाद वह लाइमलाइट में होते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर आप अमोल कांबले के फैन हो जाएंगे। इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और कमेंट में लोग इस पुलिस वाले की तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Kiara Advani

अगस्त 23, 2026

H1N1

अगस्त 23, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 23, 2026

Vaani Kapoor

अगस्त 23, 2026