---Advertisement---

Viral Video: सरफिरा एक्टर अक्षय कुमार की बहादुरी देख लोग हुए कायल, गंभीर चोट से बचाई कॉमेडियन की जान

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग उन्हें टॉम क्रूज कह रहे हैं। देखिए क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 17, 2024 5:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अक्षय कुमार अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सरफिरा‘ को लेकर काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है और बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। इस सब के बीच अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह कुछ ऐसा करते हुए नजर आए जिसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। यही वजह है कि पुराना होने के बावजूद इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं और खिलाड़ी कुमार की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास।

Viral Video में यह है पूरा माजरा

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि यह कॉमेडी शो का बीटीएस वीडियो है जिसमें एक्टर अली अजगर रस्सी से बंधे हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ एक और कॉमेडियन भी है। मैं सेकेंड के बाद आप देखेंगे कि अली के साथ वाला कॉमेडियन वहीं बेहोश हो जाता है जिसके बाद अली काफी परेशान हो जाते हैं। क्रू मेंबर उस बेहोश कॉमेडियन को बचाने के लिए आते हैं लेकिन इस सबके बीच अक्षय कुमार कुछ ऐसा करते हैं जिसे देख आप हैरान रह जाएंगे।

अक्षय ने बचाई जान

यह देख अक्षय कुमार भी उस कॉमेडियन की जान बचाने के लिए वहां पहुंचते हैं और इस दौरान वह पहले उसका सिर सही करते हैं। वहीं वीडियो में आप देखेंगे कि वह कॉमेडियन होश में आ जाता है फिर उसे धीरे-धीरे करके नीचे उतर जाता है। अक्षय कुमार जिस तरह उस कॉमेडियन की जान बचाते हैं उसे देखने के बाद लोग प्यार लुटा रहे हैं।

वीडियो देख लोग लुटा रहे प्यार

Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर किए गए इस वीडियो पर अक्षय के फैंस प्यार लुटाते नजर आए। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो को 6 साल पुराना बताया जा रहा है। वहीं इसे देखने के बाद एक यूजर ने कहा, “शो को इस तरह के खतरनाक स्टंट के लिए बैन कर देना चाहिए।” तो दूसरे ने कहा प्रेजेंस ऑफ माइंड दिखाने के लिए अक्षय कुमार धन्यवाद। एक ने कहा अक्षय कुमार टॉम क्रूज है तो दूसरे ने इंडियन टॉम क्रूज कहा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026

Samantha Ruth Prabhu

जून 26, 2026

Welcome to the Jungle Movie Review

जून 26, 2026