---Advertisement---

Viral Video: PhonePe यूज करने वाले हो जाएं सावधान, देखें कैसे बेवकूफ बनाकर लोगों को लूटा जा रहा?

Viral Video: सोशल मीडिया पर फोन पे का फ्रॉड केफी के तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 8, 2024 1:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से ऑन लाइन फ्रॉड लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसकी वजह से रोजाना किसी ना किसी का अकाउंट खाली हो जाता है। लोगों को लूटने के लिए शातिर चोर नई से नई ट्रिक लगा रहे हैं। अगर आप भी फोन पे सहित किसी भी तरह का UPI इस्तेमाल करते हैं तो एक बार इस वीडियो को जरुर देख लीजिए और अपनों को भी इस तरह के फ्रॉड से सतर्क कर दीजिए। इंटरनेट पर फोन पे के नाम पर किस तरह से फ्रॉड करके पैसे लुटे जाते हैं इसका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

PhonePe से फ्रॉड करने का वीडियो वायरल

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक शातिर चोर व्यक्ति को कॉल करता है और बोलता है कि, 8999 रुपए का कैश पाने के लिए इस नंबर पर पहले फोन पे अकाउंट डालें और फिर अपना पिन नंबर डालें। जैसे ही व्यक्ति पिन नंबर डालने की तरफ क्लिक करता है वैसे ही उसे फ्रॉड कॉलर के अमाउंट में पैसे जाने से पहले मिलने वाला नोटिफिकेशन मिल जाता है और वह सावधान हो जाता है।

व्यक्ति पूछता है कि, अगर मैंने पिन नंबर डाल दिया तो ये आपके नंबर पर पैसे चले जाएंगे। इस पर घोटालेबाज कॉलर बोलता है कि, नहीं जाएंगे ये पिन नंबर आपके फोन का सिर्फ वेरिफिकेशन के लिए है। इस पर लड़का उस फ्रॉड व्यक्ति के झूठ को पकड़ लेता है और बोलता है रुक जा अभी तेरी शिकायत करता हूं।

लड़का फ्रॉड कॉलर को ये भी बताता है कि, उसकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है। ये बात सुनकर घोटालेबाज कॉलर उल्टा लड़के को ही धमाने लग जाता है और बोलता है कि, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इस पर लड़का बोलता है कि, अभी तेरी ये वीडियो बड़े-बड़े ग्रुप में डालूंगा और लोगों को सतर्क करुंगा लड़के की ये बात सुनकर कॉलर काफी डर जाता है और धमाते हुए फोन काट देता है। इसके बाद लड़का बताता है कि, किस तरह से ये लोग धोखा करके बैंक अकाउंट से पैसा निकालते हैं।

Viral Video देख लोग हुए सतर्क

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 8 अगस्त यानी का आज ही शेयर किया गया है। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही लोग सावधान रहने के लिए बोल रहे हैं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026