---Advertisement---

Viral Video: शेर के साथ खेलना इस युवक को पड़ गया भारी, आफत में पड़ गई जान

Viral Video: युवक शेर को छेड़ने की गलती कर गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 19, 2024 1:23 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जानवरों से पंगा लेने के बाद मुसीबत को हम अपने गले खुद ही लगाते हैं और वह भी अगर जंगल का राजा शेर हो तो उसे दुश्मनी मोल लेना तो अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने की तरह है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक युवक शेर के साथ नजदीकी बढ़ाने के चक्कर में कुछ ऐसा कर गया जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि यह देखो अपने पैर पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली। कभी-कभी मजाक हमारे साथ ही भारी पड़ जाता है और ऐसा ही हुआ इस युवक के साथ।

रौद्र रूप में आ गया शेर

यह युवक शेर के साथ वायरल होने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो की शुरुआत होती है एक शेर से जो आराम से लेटा हुआ है और उसका मालिक गले में पट्टा डालकर खड़ा हुआ है। तभी एक युवक आता है और वह शेर को सहलाने लगता है। एक दो बार शेर के साथ खेलने के बाद उसे ऐसा लगता है जैसे उसे कुछ नहीं करेगा लेकिन अचानक शेर अपने रौद्र रूप में आ जाता है और वह युवक पर झप्पट्टा मारता है। युवक डरकर भागने लगता है तो शेर उसके पीछे खदेड़ने लगता है। ऐसे में मालिक हाथ से पट्टा भी छूट जाता है। जैसे तैसे युवक अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता तो है लेकिन वह शेर के कब्जे में है।

वीडियो देख उड़ जाएंगे छक्के

आगे आप देखेंगे कि शेर का मालिक जाकर उस शख्स को शेर के चंगुल से छुड़ाता है और फिर युवक अपनी जान बचाकर भागने लगता है। वीडियो यह दिखाने के लिए काफी है कि कभी भी किसी जानवर को छेड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए नहीं तो ऐसा ही कुछ अंजाम होता है। बेजुबान जानवर जब अपने रौद्र रूप में आ जाए तो उनके जैसा खूंखार कोई नहीं है। Ghar Ke Kalesh एक्स चैनल से शेयर वीडियो को 280000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग कमेंट में कह रहे हैं कि भाई को तो हार्ट अटैक आ गया होगा तो एक ने कहा यमराज के साथ हाथ मिलाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026